Wife Murder : पहले बच्चों को नानी के घर छोड़ा, पत्नी की हत्या के बाद मिटाए इंस्टाग्राम के डिजिटल सबूत

वारदात के करीब 12 घंटे बाद, आरोपी ने अपने साले आलोक को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा कि "गलती से तुम्हारी बहन मेरे से मर गई है और खुद के गोरखपुर भागने की बात कही।

Wife Murder : हरियाणा के गुरुग्राम (खांडसा) से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने ‘मैरिटल अफेयर’ के  शक में अपनी ही जीवनसंगिनी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति सन्नी दयाल ने न केवल इस वारदात को अंजाम दिया, बल्कि सबूत मिटाने के लिए डिजिटल डेटा तक डिलीट कर दिया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सन्नी पिछले कुछ समय से बेरोजगार था और अपनी पत्नी शीलू के चरित्र पर संदेह करता था। हत्या से 15 दिन पहले ही उसने अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को ननिहाल (कानपुर देहात) छोड़ दिया था, ताकि वारदात के समय कोई गवाह न रहे। 28 जनवरी की रात, जब शीलू सो रही थी, तब सन्नी ने तकिए से उसका मुंह और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक शव के पास बैठकर बचने की योजना बनाता रहा। कमरे को बाहर से लॉक कर फरार हो गया। पकड़े जाने के डर से उसने शीलू के नए मोबाइल और अपने फोन से इंस्टाग्राम वीडियो, फोटो और चैट्स भी डिलीट कर दिए ताकि कोई डिजिटल सबूत न बचे। Wife Murder

वारदात के करीब 12 घंटे बाद, आरोपी ने अपने साले आलोक को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा कि “गलती से तुम्हारी बहन मेरे से मर गई है और खुद के गोरखपुर भागने की बात कही। इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और आगरा व जयपुर में छिपता रहा। Wife Murder

मृतक शीलू के भाई आलोक ने बताया कि शीलू एक कंपनी में चेकर का काम करती थी और वही घर चलाती थी। सन्नी न केवल बेरोजगार था, बल्कि शराब का आदी था और उस पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज भी था। वह अक्सर शीलू से पैसे मांगता और टोकने पर उसके चरित्र पर कीचड़ उछालता था। Wife Murder

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!