सालाना ₹1 करोड़ सैलरी, Gurugram में नहीं मिल रहा ‘अच्छा घर’, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस शख्स ने लिखा है कि उनकी सालाना सैलरी एक करोड़ रुपए है लेकिन फिर भी आप गुरुग्राम में एक अच्छा घर नहीं खरीद सकते । इस पोस्ट ने गुरुग्राम में बढते प्रॉपर्टी के दामों पर नई बहस छेड़ दी है ।

Gurugram News : गुरुग्राम की लग्जरी लाइफ को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं लेकिन आज कल गुरुग्राम में घर खरीदने को लेकर एक पोस्ट को लेकर बहस छेड़ दी है । गुरुग्राम में रहने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया Reddit पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है ।

सैलरी 1 करोड़ फिर भी नहीं ले सकते अपना घर !

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस शख्स ने लिखा है कि उनकी सालाना सैलरी एक करोड़ रुपए है लेकिन फिर भी आप गुरुग्राम में एक अच्छा घर नहीं खरीद सकते । इस पोस्ट ने गुरुग्राम में बढते प्रॉपर्टी के दामों पर नई बहस छेड़ दी है ।

सोशल मीडिया यूजर ने प्रॉपर्टी बाज़ार की कड़वी सच्चाई बयां करते हुए लिखा कि कीमतें बहुत ज्यादा हैं लेकिन फिर भी गुरुग्राम में घरों की क्वालिटी बेहद खराब है, साथ ही इस शहर की सुविधाएं भी इतनी अच्छी नहीं है कि यहां पर घर खरीदने के लिए करोड़ो रुपए खर्च किए जाएं ।

यूजर ने लिखा है कि वो और उनकी पत्नि साल में मिलकर एक करोड़ रुपए कमाते हैं लेकिन फिर गुरुग्राम में महीनों तक घर ढूंढने के बाद भी कोई अच्छा मकान नहीं मिला । उनका बजट 1.5 करोड़ से 1.7 करोड़ रुपए का था लेकिन इतने पैसे में एक भी घर ऐसा नहीं मिला जिसे खरीदकर लगे कि इतने पैसे लगाना सही है ।

Gurugram House Reddit Post

रेडिट यूजर ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा, “हमारे पास अच्छी-खासी सेविंग्स हैं और हम खुद को भारी-भरकम कर्ज के जाल में नहीं फंसाना चाहते । ” उन्होंने आगे कहा कि उनके पुणे (Pune) और नोएडा (Noida) जैसे शहरों में रहने वाले दोस्तों ने ₹1 करोड़ से कम में अच्छे घर खरीद लिए हैं, जबकि यहां मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं बहुत पीछे छूट गया हूं ।

उनकी नाराजगी सिर्फ कीमतों को लेकर नहीं थी, बल्कि इस बात को लेकर भी थी कि इतने पैसे देने के बाद बदले में क्या मिल रहा है । यूजर के मुताबिक, गुरुग्राम के ज्यादातर बिल्डर्स (Builders) बहुत ही औसत दर्जे के प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं और उनके निर्माण की क्वालिटी बेहद घटिया है । पोस्ट में सवाल उठाया गया कि जब शहर में बुनियादी सुविधाएं ही नहीं हैं, तो प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर क्यों हैं ?

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ! (Gurugram News)

यूजर ने लिखा, “मुझे वाकई समझ नहीं आता कि यहां कीमतें इतनी ज्यादा क्यों हैं, जबकि यह शहर बदले में कुछ खास नहीं देता” उन्होंने मानसून के दौरान सड़कों पर पानी भरने, खराब सड़कों और भयंकर वायु प्रदूषण की तरफ इशारा किया । उन्होंने गुरुग्राम (Gurgaon) की तुलना बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों से करते हुए कहा कि वे शहर इंफ्रास्ट्रक्चर, नौकरियों और रहने के लिहाज से गुरुग्राम (गुड़गांव) से कहीं बेहतर हैं ।

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी राय दी और गुरुग्राम के कई लोगों ने यूजर की बात से सहमति जताई । कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां कीमतें वाकई बहुत ज्यादा बढ़ाकर बताई जाती हैं और घरों की क्वालिटी बहुत खराब है । कुछ लोगों का कहना था कि यहां के ‘लग्जरी’ घर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते । वहीं, कुछ का तर्क था कि दिल्ली के करीब होने और बड़े-बड़े ऑफिसों की वजह से यहां घरों की मांग हमेशा बनी रहती है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!