एक्शन में Gurugram पुलिस के ACP-DCP, तीन दिन में Traffic Police के पांच ASI सस्पेंड

बीते तीन दिनों में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को डीसीपी और एसीपी ट्रैफिक ने ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है ।

Gurugram Traffic Police : गुरुग्राम की सड़कों पर जब देखों ट्रैफिक जाम लगा रहता है । जाम में फंसे लोग अक्सर ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहते हैं लेकिन अब गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एक्शन में आ गए हैं और ऐसे पुलिस कर्मियों को धड़ाधड़ा सस्पेंड कर रहे हैं जो ठीक से अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं ।

बुधवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के ACP East संजय कुमार ने भी गुरुग्राम ट्रैफिक के दो जोनल अधिकारी (Zonel Officer) ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है । आरोप है कि इन अधिकारियों की जिस स्थान पर ड्यूटियां लगाई गई ये दोनों अधिकारी वहां अपनी ड्यूटी ना करके ट्रैफिक बूथ में बैठे मिले ।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि बुधवार को एसीपी ईस्ट संजय कुमार ने गुरुग्राम के कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया जिनमें घाटा पावर हाउस के पास बने ट्रैफिक पुलिस प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिस कारण उन्हें अनुपस्थित (Absent) दर्ज करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।

इसके अलावा सूरजकुंड मेले के संबंध में भारी वाहनों के लिए लगाए गए नाकों का निरीक्षण करने पर यह सामने आया कि जोनल अधिकारी फरीदाबाद बंधवाडी टोल पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न रहकर बूथ में बैठे हुए थे तथा जांच करने पर पाया कि सरकारी बॉडी वार्न कैमरा भी उनके पास नहीं था । ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया । (Gurugram Traffic Police)

तीन दिन पहले DCP ने भी किया था सस्पेंड

ऐसा नहीं है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के दो जोनल अधिकारी काम में लापरवाही के चलते सस्पेंड किए गए हो इससे पहले भी दो दिन पहले गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी डॉ. राजेश मोहन ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के तीन जोनल अधिकारियों को भी ड्यूटी में लापरवाही के चलते सस्पेंड किया था ।

यातायात नियमों एवं विभागीय आदेशों का पालन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!