Property News : DLF के गढ में मुंबई के दिग्गज बिल्डर की एंट्री, अब गुरुग्राम में Luxury प्रोजेक्ट्स की आएगी बाढ
गुरुग्राम को पहले से ही देश के सबसे बड़े और महंगे प्रॉपर्टी मार्केट में शामिल माना जाता है, जहां लंबे समय से डीएलएफ (DLF) जैसी कंपनियों का दबदबा रहा है। अब लोढ़ा डेवलपर्स की एंट्री से इस बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।

Property News : गुरुग्राम में वैसे तो बड़े बड़े बिल्डर्स की फौज है जो लगातार गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट्स और लाइफस्टाइल को महंगा बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन जल्दी ही गुरुग्राम में देश के एक बड़े बिल्डर ग्रुप की एंट्री होने जा रही है जिसके बाद गुरुग्राम में लग्जरी लाइफस्टाइल प्रोवाइड करने में और कॉम्पीटीशन आने वाला है ।
गुरुग्राम के रियल एस्टेट सेक्टर में जल्द ही एक नया बड़ा खिलाड़ी उतरने जा रहा है। देश की दिग्गज रियल्टी कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स (Loadha Developers) (पूर्व में मैक्रोटेक डेवलपर्स) अब गुरुग्राम में अपने दो बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह दोनों प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन (Golf Course Extension Road) जैसे प्रीमियम माइक्रो मार्केट में बनाए जाएंगे।

गुरुग्राम को पहले से ही देश के सबसे बड़े और महंगे प्रॉपर्टी मार्केट में शामिल माना जाता है, जहां लंबे समय से डीएलएफ (DLF) जैसी कंपनियों का दबदबा रहा है। अब लोढ़ा डेवलपर्स की एंट्री से इस बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रीमियम हाई-राइज प्रोजेक्ट
कंपनी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, लोढ़ा डेवलपर्स द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 100 से 110 के आसपास प्रीमियम हाई-राइज टावर्स विकसित करने जा रही है।

द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम का सबसे तेजी से उभरता रियल एस्टेट कॉरिडोर (Real Estate Market) माना जा रहा है। इस क्षेत्र में एयरपोर्ट (Airport), दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) और साइबर सिटी (Cyber City) जैसी जगहों से बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) के कारण लग्जरी हाउसिंग (Luxury Housing) की मांग लगातार बढ़ रही है।
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुग्राम में पिछले कुछ वर्षों में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है और खासतौर पर प्रीमियम व लग्जरी सेगमेंट की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट पर दांव
लोढ़ा डेवलपर्स का दूसरा प्रोजेक्ट गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में कंपनी अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट (Ultra Luxury Housing Segmant) पर फोकस करेगी।
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में 7 स्टार सुविधाएं, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का क्लब हाउस और हाई-एंड लाइफस्टाइल (LifeStyle) सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस इलाके में कंपनी का सीधा मुकाबला डीएलएफ के द कैमालियास (The Camellias) और द आर्बर जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स से माना जा रहा है।

3600 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य
लोढ़ा डेवलपर्स को उम्मीद है कि गुरुग्राम में लॉन्च होने वाले शुरुआती पायलट प्रोजेक्ट्स से ही करीब 3600 करोड़ रुपये तक का रेवेन्यू हासिल हो सकता है।
कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) मॉडल के तहत विकसित करेगी। इसके लिए लोढ़ा डेवलपर्स ने गुरुग्राम के MRG ग्रुप के साथ साझेदारी की है। हाल ही में कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में अपने विस्तार के तहत कई जमीनों का अधिग्रहण और साझेदारी मॉडल के जरिए प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत की है। (Property News)

एनसीआर में विस्तार की बड़ी रणनीति
रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स लंबे समय से मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बाजारों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कंपनी देश के टॉप रियल्टी डेवलपर्स (Top Reality Developers) में शामिल है और अब एनसीआर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड प्री-सेल्स और राजस्व वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 17,630 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी बिक्री दर्ज की, जो मजबूत हाउसिंग डिमांड को दर्शाती है।
इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य देश के प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाकर देश के लगभग 80 प्रतिशत हाउसिंग मार्केट को कवर करना है।
गुरुग्राम बना लग्जरी हाउसिंग का हॉटस्पॉट
विशेषज्ञों का कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन और सोहना रोड (Sohna Road) जैसे इलाकों में लग्जरी हाउसिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो वर्षों में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे यह शहर हाई-एंड रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। (Property News)
निवेशकों और खरीदारों पर असर
लोढ़ा डेवलपर्स की एंट्री से गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। इससे खरीदारों को बेहतर विकल्प और हाई-एंड लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जबकि निवेशकों के लिए भी यह नया अवसर माना जा रहा है।









