Haryana News : हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, Board Exam देने दूसरे गांव नहीं जाएंगी बेटियां, ये रखी शर्त…
बोर्ड ने इस फैसले के तहत सभी स्कूलों से उन गांवों की सूची मांगी है, जहां छात्राओं की संख्या तय मानक को पूरा करती है। वहीं, जिन गांवों में छात्राओं की संख्या 100 से कम है, उनके लिए भी परीक्षा केंद्र नजदीकी गांव में ही निर्धारित किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को लंबी दूरी तय न करनी पड़े ।

Board Exam : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board Of School Education) ने छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है । अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) देने वाली छात्राओं को परीक्षा के लिए दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पड़ेगा । जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या 100 या उससे अधिक होगी, वहां गांव में ही परीक्षा केंद्र (Exam Centre) बनाया जाएगा ।
बोर्ड ने इस फैसले के तहत सभी स्कूलों से उन गांवों की सूची मांगी है, जहां छात्राओं की संख्या तय मानक को पूरा करती है। वहीं, जिन गांवों में छात्राओं की संख्या 100 से कम है, उनके लिए भी परीक्षा केंद्र नजदीकी गांव में ही निर्धारित किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को लंबी दूरी तय न करनी पड़े ।
बोर्ड हरियाणा विद्यालय शिक्षा (HBSE) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं (Board Exam Datesheet) इस बार 25 फरवरी 2026 से शुरू होंगी । इसी तरह 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलेगी । इस वर्ष 5.21 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे । परीक्षाएं शांतिपूर्वक व अच्छे माहौल में करवाने के लिए बोर्ड द्वारा इस बार सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा व उनको परेशानी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या न्यूनत्तम 100 या उससे अधिक है तो उनके गांव में ही परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा। उन्हें दूसरे गांव या शहर में परीक्षा देने नहीं जाना होगा।