Haryana : बिना पर्ची-खर्ची के 34 हजार युवाओं को मिला रोजगार, डंकी रूट पर भेजने वाले ट्रेवल्स एजेंट पर होगी कार्रवाई

दिव्यांग उद्यमियों के लिए बिना जमानत 5 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान किया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज का निर्माण है जो विचारों से समृद्ध और मूल्यों में सशक्त हो। 

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047  के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। मुख्यमंत्री को सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित साहित्याम 2026 राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान  विकसित भारत संकल्प ज्योति प्रज्ज्वलित की और युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समाधान-उन्मुख नागरिक बनें।

प्रदेश में रोजगार की स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती है। उन्होंने गर्व से साझा किया कि पिछले एक वर्ष में 34 हजार युवाओं को बिना किसी सिफारिश (बिना खर्ची-पर्ची) के मेरिट पर सरकारी नौकरी दी गई है। पिछले 11 वर्षों में कुल 1.8 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिला है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने डंकी रूट के जरिए विदेश जाने के जोखिम और धोखाधड़ी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने ट्रैवल एजेंटों की मनमानी और धोखाधड़ी रोकने के लिए 26 मार्च, 2025 को विधानसभा में ऐतिहासिक कानून पारित किया है। इसके साथ ही सरकार ने 1.14 लाख युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार पाने के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया है।

दिव्यांग उद्यमियों के लिए बिना जमानत 5 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान किया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज का निर्माण है जो विचारों से समृद्ध और मूल्यों में सशक्त हो।

महोत्सव की सराहना करते हुए सैनी ने कहा कि साहित्याम-2026 जैसे मंच युवाओं की चेतना को जगाने का काम करते हैं। उन्होंने सीजीसी यूनिवर्सिटी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहित्य और संस्कृति ही युवाओं में आत्मविश्वास और देशभक्ति का संचार करते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!