KMP Expressway के पास 3 अवैध कॉलोनियां जमींदोज, DTP की बड़ी कार्रवाई

फर्रुखनगर थाना पुलिस के सहयोग से यह तोड़फोड़ अभियान पूरी तरह सफल रहा। प्रशासन को सूचना मिली थी कि भू-माफिया भोली-भाली जनता को सस्ते प्लॉट का झांसा देकर KMP के नजदीक इन अवैध कॉलोनियों में निवेश करवा रहे थे।

KMP Expressway :  गुरुग्राम के पटली रेवेन्यू एस्टेट में बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। KMP एक्सप्रेसवे से सटी करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा बिना अनुमति के कॉलोनी काटी जा रही थी, जिसे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया।

प्रशासनिक टीम ने कुल 1.5 एकड़, 1 एकड़ और 1 एकड़ की तीन अलग-अलग अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है।

पहली कॉलोनी (1.5 एकड़):  10 डीपीसी (DPC), 4 बाउंड्री वॉल और 2 पक्के ढांचे (जिनमें एक रिहायशी यूनिट और लेबर क्वार्टर शामिल थे) को पूरी तरह तोड़ दिया गया। साथ ही बिछाए गए सड़कों के जाल को भी उखाड़ दिया गया।

दूसरी कॉलोनी (1 एकड़):  निर्माणाधीन 5 डीपीसी को ध्वस्त किया गया और सड़कों के नेटवर्क को पूरी तरह मिटा दिया गया।

तीसरी कॉलोनी (1 एकड़): इस क्षेत्र में 15 डीपीसी और लेबर क्वार्टरों के एक बड़े स्ट्रक्चर पर पीला पंजा चला। यहाँ भी अवैध रूप से बनाई गई सड़कों को नष्ट कर दिया गया।

फर्रुखनगर थाना पुलिस के सहयोग से यह तोड़फोड़ अभियान पूरी तरह सफल रहा। प्रशासन को सूचना मिली थी कि भू-माफिया भोली-भाली जनता को सस्ते प्लॉट का झांसा देकर KMP के नजदीक इन अवैध कॉलोनियों में निवेश करवा रहे थे।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें, अन्यथा उनकी गाढ़ी कमाई डूब सकती है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!