Haryana के दो शहरों से गायब होंगे बिजली के पोल, जानें क्या आपके इलाके की भी बदलेगी सूरत

परिवहन विभाग में सुधार का जिक्र करते हुए विज ने बताया कि जल्द ही यात्री मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बस को ट्रैक कर सकेंगे। बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले पैनल लगेंगे

Haryana की जनता के लिए आने वाले दिन सुविधाओं और तकनीक से भरे होने वाले हैं। प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने बिजली और परिवहन विभाग के कायाकल्प के लिए एक ऐसा रोडमैप पेश किया है, जो हरियाणा को ‘स्मार्ट स्टेट’ की श्रेणी में खड़ा कर देगा।  अब बिजली के बिलों से लेकर रोडवेज की बसों तक, सब कुछ उपभोक्ता की उंगलियों पर होगा।

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और फरीदाबाद में बिजली के जंजाल को खत्म करने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग का काम शुरू हो चुका है। विज ने कहा कि इससे आंधी-तूफान में तार टूटने या खंभे गिरने से होने वाली घंटों की बिजली कटौती बीते जमाने की बात हो जाएगी।

अनिल विज ने एक क्रांतिकारी बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसमें उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह प्रीपेड और पोस्टपेड का विकल्प मिलेगा। यानी जितनी बिजली चाहिए, उतना रिचार्ज कराएं। इससे न केवल बिलिंग की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी।

बिजली कटौती को लेकर मंत्री विज सख्त तेवर में नजर आए। उन्होंने बताया कि अब हर सुबह 11 बजे तक कटौती की रिपोर्ट मांगी जा रही है। लापरवाही बरतने वाले 6 अधीक्षण अभियंताओं (SE) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, खेदड़ थर्मल यूनिट को कोल लिंकेज की मंजूरी मिलना प्रदेश की ऊर्जा क्षमता के लिए बड़ी जीत है।

परिवहन विभाग में सुधार का जिक्र करते हुए विज ने बताया कि जल्द ही यात्री मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बस को ट्रैक कर सकेंगे। बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले पैनल लगेंगे, जिससे यात्रियों को बस के आने-जाने का सटीक समय पता चलेगा। प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को भी बढ़ाया जा रहा है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!