Love Affair : बहन से प्रेम-प्रसंग का बदला लेने के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, खुद ही थाने जाकर लिखवाई रिपोर्ट

24 जनवरी की रात जिशान ने सुहेब को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में धुत हो गया, तो इलेक्ट्रिक वायर (बिजली के तार) से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Love Affair : साइबर सिटी  में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर अपने ही बचपन के दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गंदे नाले में फेंक दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी पिछले कई दिनों से मृतक के परिजनों के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक कर रहा था और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने भी खुद ही पहुँचा था।

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस आरोपी की चाल-समझ गई। उसके बाद मामले में दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जिशान और मृतक सुहेब (27 वर्ष) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। जिशान गुरुग्राम के जय विहार में एक सैलून में काम करता था। उसे शक था कि सुहेब का उसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग है। इसी रंजिश के चलते उसने सुहेब को काम दिलाने के बहाने गुरुग्राम बुलाया।

24 जनवरी की रात जिशान ने सुहेब को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में धुत हो गया, तो इलेक्ट्रिक वायर (बिजली के तार) से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों की मदद से शव को एक कंबल में लपेटा और प्रकाशपुरी चौक के पास स्थित गंदे नाले में फेंक दिया। शातिर आरोपी यहीं नहीं रुका; जब सुहेब के घरवाले उसे ढूंढते हुए गुरुग्राम पहुँचे, तो जिशान उनके साथ मिलकर सुहेब को खोजने का ढोंग करने लगा। उसने परिजनों के साथ पुलिस चौकी जाकर सुहेब की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस और आनंद गार्डन चौकी की टीम को जिशान के बयानों में विरोधाभास नजर आया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो जिशान टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर नगर निगम (MCG) की मदद से गंदे नाले से सुहेब का शव बरामद किया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी जिशान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। आज आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल तार व अन्य सामान बरामद किया जा सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!