Aaj Ka Mausam : गुरुग्राम समेत हरियाणा के 11 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD का नया अलर्ट आया

हरियाणा में लगभग पूरे जनवरी के महीने में भारी ठंड पड़ी है जिसके अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जल्द ही भीषण सर्दी की विदाई होने वाली है ।

Aaj Ka Mausam : आज पूरे हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है जिसकी वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है । मौसम विभाग ने भी आज के लिए हरियाणा के 11 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । जिसके अनुसार आज पूरे दिन हरियाणा में कुछ इसी तरह का मौसम रहने वाला है । साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है ।

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD Chandigarh ने आज हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । अलर्ट के मुताबिक आज इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा साथ ही लोगों को ठंड की ठिठुरन भी महसूस होगी । हालांकि अब बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरुर हो सकती है । मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ, चरखीदादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा ।

10 जिलों में येलो अलर्ट

इन 11 जिलों के अलावा हरियाणा मौसम विभाग ने 10 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है । जिन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुननानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद, झज्जर, रोहतक और कैथल शामिल हैं । (Aaj Ka Mausam)

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में इतना उतार चढाव देखने को मिल रहा है। किसी इलाके में शीतलहर है तो किसी इलाके में केवल सुबह शाम ठंड महसूस होती है । मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से मौसम में बदलाव आना शुरु हो जाएगा । (Haryana Weather Update)

कब खत्म होगी ठंड ?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सप्ताह से हरियाणा में मौसम में गर्मी आनी शुरु हो जाएगी और सर्दी की विदाई शुरु हो जाएगी । अनुमान के मुताबिक अगले सप्ताह से दिन के तापमान में बढोतरी होनी शुरु हो जाएगी । गुरुग्राम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम रह सकता है । अधिकतम तापमान के 17 डिग्री के आसपास पहने का अनुमान है । (IMD Alert In Haryana)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!