Today Gold Silver Price : अमेरिका से ट्रेड डील के बाद सोने में आई चमक, गिरावट के दाम उठने लगे सोने के भाव

Today Gold Silver Price : अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील होने के बाद आखिरकार सोने में लगातार चार दिनों से हो रही भारी गिरावट अब थम चुकी है लेकिन चांदी को संभलने में अभी भी वक्त लगेगा । अमेरिका से हुई भारत की ट्रेड डील के बाद ना केवल सोने के दाम बल्कि सेंसेक्स और भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ है ।

GoodReturns के मुताबिक मंगलवार को सोने के दाम गिरावट के बावजूद दोबारा से रिकवरी मूड में आ गया है । सोने के दामों में मंगलवार को करीब 4 हज़ार रुपए की बढोतरी दर्ज की गई है । सोमवार को गिरावट के बाद 1.50 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे जो कि मंगलवार को 24 कैरेट सोने का दाम करीब 4 हज़ार रुपए बढकर 1,53,930 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है ।

वहीं 22 कैरेट के दाम अब 1,41,100 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं और 18 कैरेट सोने के दाम 1,15,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । लेकिन चांदी के दाम अभी भी गोते खा रहा है । मंगलवार को चांदी के दामों 20 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है । GoodReturns के अनुसार मंगलवार को चांदी के दाम 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!