Today Gold Silver Price : लगातार तीसरे दिन भी सोने चांदी के दामों में आई कमी, जानें आज के ताज़ा भाव

Today Gold Silver Price : देश में तीसरे दिन भी सोने चांदी के दामों में कमी देखी गई है । लगातार तीसरे दिन सोने चांदी के दाम ने गिरावट दर्ज की है । हालांकि बुधवार को सोने चांदी के दामों में मामूली कमी देखी गई है फिर भी सोने चांदी के दाम लगातार कम हो रहे हैं । जो गहने बनवाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है ।

सोमवार और मंगलवार के दिन को मिलाकर सोने के दामों में कुल मिलाकर लगभग 4 हज़ार रुपए की कमी दर्ज की गई थी वहीं आज यानि कि बुधवार को सोने के दामो में मात्र 560 रुपए की कमी दर्ज की गई है । वहीं चांदी के दामों में भी 5 हज़ार रुपए की गिरावट आई है ।

Good Returns के अनुसार दिल्ली एनसीआर और  गुरुग्राम में बुधलवार को 24 कैरेट सोने के दामों में 560 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम अब 1,54,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं जो कि सोमवार को 1,56,440 और मंगलवार को 1,54,910 रुपए प्रति दस ग्राम थे । (Gold Silver Price Today)

वहीं 22 कैरेट सोने के दामों में 500 रुपए की गिरावट के बाद 1,41,500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं । 18 कैरेट सोने के दामों में 380 रुपए की गिरावट हुई है जिसके बाद अब 18 कैरेट सोने के दाम दिल्ली एनसीआर में 1,15,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

GoodReturns के अनुसार चांदी के दामों में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है । सोमवार को चांदी के दामों में भी लगभग 7 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी और मंगलवार को भी चांदी के दामों में 8 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद बुधवार को भी लगभग 5,000 रुपए की गिरावट के बाद अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 2,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं । पिछले एक सप्ताह में चांदी के दामों में 50 हज़ार रुपए की गिरावट आई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!