Big News : गुरुग्राम बनेगा और भी हाई-टेक, 200 इलेक्ट्रिक बसें और सोहना में इंडस्ट्रियल हब मंजूर,जानें गुरुग्राम के लिए CM सैनी ने किस-किस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

गुरुग्राम के सेक्टर-75ए में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Big News : हरियाणा में विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाई पावर परचेज कमेटी में करोडों रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। परियोजनाओं में मुख्य रूप से फरीदाबाद-गुरुग्राम में 200 सिटी इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च और अप्रैल माह तक दोनों जिलों में नई बसे मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में दोनों जिलों में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक में 40 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं और टेंडरों को अंतिम रूप दिया गया।

गुरुग्राम और सोहना के लिए बड़े ऐलान
बैठक में गुरुग्राम जिले के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। गुरुग्राम के राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-14) में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए 9.37 करोड़ रुपये की लागत से नए शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण को मंजूरी दी गई। सोहना में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए HSIDC द्वारा 12.80 करोड़ रुपये की लागत से फेसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यह केंद्र नए उद्यमियों और उद्योगों के लिए सिंगल-विंडो मदद प्रदान करेगा।

गुरुग्राम के सेक्टर-75ए में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। गुरुग्राम और फरीदाबाद को मिलाकर 200 नई इलेक्ट्रिक बसें (PM ई-बस सेवा के तहत) दी जाएंगी, जिससे प्रदूषण मुक्त यातायात सुलभ होगा।

मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों के लिए करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। अमृत-2 योजना के तहत स्वच्छ पानी के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से दो रेनिवेल और बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे। सिरोही बिहाली में 53.47 करोड़ रुपये से जलघर बनेगा, जिससे 39 गांवों को लाभ होगा। रेवाड़ी शहर में 27 करोड़ रुपये से 8 एमएलडी क्षमता का रॉ-वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा।

सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश
जिला सचिवालयों की सुरक्षा के लिए 163 मेटल डोर मशीनें और 183 सीसीटीवी इंटीग्रेटेड सिस्टम खरीदे जाएंगे। पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में नए सब-स्टेशनों और उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। यमुनानगर के दामला गांव में 13.39 करोड़ से ब्रिज और रोहतक में भालोठ डिस्ट्रीब्यूटरी के जीर्णोद्धार पर 97.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। (Big News )

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!