Murder Case : पहले प्रेमिका की हत्या, फिर दरिंदगी और फिर आत्मा से मुलाकात की कोशिश….

Murder Case : प्यार, शादी का दबाव, शक, हत्या, लाश से बलात्कार और फिर आत्मा से मुलाकात करने की कोशिश, ये किसी भूतिया फिल्म का सीन लगता है लेकिन देश में ठीक इसी तरह की खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक एमबीए छात्रा के साथ उसके प्रेमी ने ही ये हैवानियत की है । जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना वो सन्न रह गया ।

दरसअल इंदौर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इस तरह की दरिंदगी भरी मौत दी है कि जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं । द्वारकापुरी की रहने वाली एक छात्रा और मंदसौर का रहने वाला पीयूष धामनेदिया इंदौर के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढाई कर रहे थे । दोनों में करीब एक साल पहले मुलाकात हुई । ये मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई ।

लेकिन बढते प्यार के बीच पीयूष के मन में अपनी प्रेमिका के प्रति शक भी घर कर गया और शक ने पीयूष को इतना अंधा कर दिया कि उसने 10 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाएं । संबंध बनाने के बाद आरोपी पीयूष ने अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ बांधकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी ।

हत्या के बाद शुरु हुई दरिंदगी (Murder Case)

आरोपी पीयूष ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शरीर के साथ भी दरिंदगी की और उसका बलात्कार किया । आरोपी ने गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके पेट में चाकू से भी वार किए और उसके मुंह में चुन्नी ठूंसकर कमरा बंद करके मुंबई के पनवेल भाग गया ।

हत्या के बाद 18 बार घोंपा चाकू

पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आरोपी पीयूष ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके पेट में करीब 18 बार चाकू घोंपा ताकि वो ये सुनिश्चित कर सके कि उसकी प्रेमिका जिंदा ना बचे । हालांकि इन दावों की पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो पाएगी ।

मुंबई में आत्मा से मुलाकात करने की कोशिश

दरअसल जिस कमरे में छात्रा की लाश मिली वहां 13 फरवरी को जब बदबू फैली तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ । इंदौर की पुलिस ने आरोपी पीयूष को अगले ही दिन 14 फरवरी (Valentine Day) को आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया । (Murder Case)

पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वो सुनसान इलाके में तंत्र मंत्र क्रिया करते हुए पाया गया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपनी प्रेमिका की हत्या करने बाद उसने Youtube पर आत्मा से बात करने की क्रियाएं सीखी और अपनी प्रेमिका की आत्मा से बात करने की कोशिश की ।

शादी का दबाव और शक बना हत्या की वजह

आरोपी पुलिस पूछताछ में बताया कि छात्रा पीयूष से शादी का दबाव बना रही थी लेकिन पीयूष शादी नहीं करना चाहता था । इतना ही नहीं आरोपी पीयूष को अपनी प्रेमिका पर शक भी था कि उसका किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है ।

अपनी प्रेमिका की आत्मा से बात करके उसे समझाना चाहता था कि वो उस पर शक करता है और उससे शादी नहीं कर सकता है । जिस तरह आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया उससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि पीयूष ने इस जघन्य हत्याकांड को गुस्से में नहीं बल्कि सोच समझकर साजिश के तहत अंजाम दिया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!