Bulldozer Action : भांगरौला में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, सौ मीटर लंबी सड़क भी उखाड़ी

प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटने वाले भू-माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Bulldozer Action : गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गांव भांगरौला के राजस्व क्षेत्र (Revenue Estate) में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई खेड़कीदौला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

भांगरौला गांव के राजस्व क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ में फैली इस अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहा 3 डीपीसी (DPC), 100 रनिंग मीटर (RMT) बाउंड्री वॉल और एक लेबर क्वार्टर को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। इसी क्षेत्र में एक अन्य अवैध कॉलोनी जो 1 एकड़ में विकसित की जा रही थी, वहाँ भी 4 डीपीसी और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटने वाले भू-माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। खेड़कीदौला पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार के विरोध को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button