Gold Silver Price Today : सोने चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज क्या हैं सोने चांदी के भाव ?

Gold Silver Price Today : देश में सोना और चांदी के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद से ही दामों में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है । किसी दिन सोने चांदी के दामों में उछाल आता है तो अगले ही दिन गिरावट का दौर शुरु हो जाता है । लेकिन इस उतार चढाव के बाद भी सोने चांदी के दाम 1.5 लाख और 3 लाख के आसपास ही बने हुए हैं ।
आज गिर गए सोने चांदी के दाम !
GoodReturns के अनुसार शुक्रवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है । शुक्रवार सुबह बाजार खुलने के साथ ही सोने के प्रति दस ग्राम के दामों में 2,620 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है ।
जिसके बाद अब गुरुग्राम में 24K सोने के दाम 1,55,930 रुपए प्रति दस ग्राम, 22K सोने के दाम 2,400 रुपए की गिरावट के बाद 1,42,950 रुपए प्रति दस ग्राम और 18K सोने के दामों में 1,960 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के बाद 1,16,990 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गए हैं ।
चांदी के दामों में भी हुई गिरावट !
ऐसा नहीं है कि केवल सोने के दामों में ही उतार चढाव का दौर है बल्कि चांदी भी इसी तरह ट्रेंड कर रही है । इस सप्ताह की शुरुआत में गुरुग्राम में चांदी की कीमतें 2.85 लाख रुपए प्रति किलोग्राम थी जिसके बाद पिछले पांच दिनों में चांदी के दामों 20 हज़ार रुपए की बढोतरी हुई तो वहीं 25 हज़ार की गिरावट भी दर्ज की गई है ।
शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही चांदी के दामों में कुल 15 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद अब गुरुग्राम में चांदी के दाम 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं । (Gold Silver Price Today)









