Gold Silver Price Today : मंगलवार को भी गिर गए सोने चांदी के दाम, जानिए सोने चांदी का कितना है आज का भाव ?

Gold Silver Price Today : लगातार सोने चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है । मंगलवार को भी सोने चांदी के दामों में कमी आई है । सोमवार की तर्ज पर ही मंगलवार को भी सोने के दामों में 1500 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है वहीं चांदी के दामों में भी 8 हज़ार रुपए की गिरावट हुई है ।

Good Returns के अनुसार मंगलवार को भी बाजार खुलने के साथ ही सोने के दामों गोता लगा दिया है । दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दामों में 1,530 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम अब 1,54,910 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं जो कि सोमवार को 1,56,440 रुपए प्रति दस ग्राम थे । (Gold Silver Price Today)

वहीं 22 कैरेट सोने के दामों में 1,400 रुपए की गिरावट के बाद 1,42,000 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं । 18 कैरेट सोने के दामों में 1,150 रुपए की गिरावट हुई है जिसके बाद अब 18 कैरेट सोने के दाम दिल्ली एनसीआर में 1,16,180 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

GoodReturns के अनुसार चांदी के दामों में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है । सोमवार को चांदी के दामों में भी लगभग 7 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी और अब मंगलवार को भी चांदी के दामों में 8 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 2,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं । पिछले एक सप्ताह में चांदी के दामों में 45 हज़ार रुपए की गिरावट आई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!