Gurugram में पानी का बिल जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, इस तारिख के बाद बिल भरने पर लगेगा भारी जुर्माना

नगर निगम अपने बिलिंग सिस्टम को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर लागू कर रहा है। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत लाखों उपभोक्ताओं का डेटा पुराने सिस्टम से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया जा रहा है।

Gurugram : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने पानी का बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को एक और मौका दिया। पानी के बिल भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब आठ मार्च कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान उपभोक्ताओं से कोई विलंब शुल्क (Late Payment Surcharge) नहीं लिया जाएगा।

आठ मार्च के बाद उपभोक्ताओं को लेट फीस और ब्याज के साथ पानी के बिल का भुगतान करना होगा। पानी का बिल भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नगर निगम के द्वारा कार्रवाई करते हुए कनेक्शन को काट दिया जाएगा। बता दे कि हाल ही में नगर निगम के द्वारा करवाए गए सर्वे में सामने आया है कि सिर्फ दो लाख पानी के कनेक्शन वैद्य है,जबकि डेढ़ लाख पानी के कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे है। ऐसे में आठ मार्च के बाद नगर निगम अवैध कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई भी करेगा।

नगर निगम अपने बिलिंग सिस्टम को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर लागू कर रहा है। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत लाखों उपभोक्ताओं का डेटा पुराने सिस्टम से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने या रसीद प्राप्त करने में कोई तकनीकी परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए निगम ने डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह छूट उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनके बिल भुगतान की मूल समय सीमा 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच समाप्त हो रही थी। अब ऐसे सभी उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के 8 मार्च तक अपना बकाया चुका सकते हैं।

निगम प्रशासन ने कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान किसी भी उपभोक्ता के खाते में गलती से भी पेनल्टी न जुड़े। इस कदम का उद्देश्य सिस्टम में सुधार के साथ-साथ जनता को मानसिक और आर्थिक राहत देना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button