Bulldozer Action : गुरुग्राम में सरकार से लाइसेंस लेकर बनी कॉलोनी में भी चला बुलडोज़र, जानें पूरी वजह !
DTPE अमित मधोलिया ने बताया कि गुरुग्राम में चाहे कोई लाइसेंसी कॉलोनी हो या फिर अवैध कॉलोनी, यहां पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Bulldozer Action : गुरुग्राम में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसका उदाहरण डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एन्फोर्समेंट की टीम ने शुक्रवार को दिया जब गुरुग्राम के साढराणा गांव इलाके में लाइसेंसी कॉलोनी में अवैध रुप से बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोज़र की मदद से गिरा दिया गया । इस मौके पर DTPE अमित मधोलिया ने कहा कि गुरुग्राम में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को नहीं बक्शा जाएगा ।
लाइसेंसी कॉलोनी में भी अवैध निर्माण नहीं चलेगा
DTPE अमित मधोलिया ने बताया कि गुरुग्राम में चाहे कोई लाइसेंसी कॉलोनी हो या फिर अवैध कॉलोनी, यहां पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । CM Window पर शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को गुरुग्राम के साढराणा गांव इलाके में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र कार्रवाई की गई ।
साढराणा में दो अवैध कॉलोनियों पर चला ‘पीला पंजा’
DTPE अमित मधोलिया ने जानकारी दी है कि साढराणा गांव के राजस्व संपदा (Revenue Estate) में विकसित की जा रही दो अनाधिकृत कॉलोनियों पर प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । (Bulldozer Action)
पहली कॉलोनी : सीएम विंडो शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यहाँ 3 डीपीसी (DPC) को ध्वस्त किया गया और कच्चे रास्तों (Earthen Road Network) को पूरी तरह उखाड़ दिया गया ।
दूसरी कॉलोनी : इसी क्षेत्र में एक अन्य अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 13 डीपीसी और वहां बिछाए गए सड़कों के जाल को नष्ट कर दिया ।
सेक्टर-89: लाइसेंस कॉलोनी में अवैध ऑफिस पर कार्रवाई
अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-89 स्थित ‘वुड व्यू रेजीडेंसी’ (Wood View Residency), जिसे ओरिस प्राइवेट लिमिटेड (Orris Pvt Ltd) द्वारा विकसित किया जा रहा है, वहां भी नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया । सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के आधार पर, लाइसेंसशुदा जमीन पर बने एक अवैध साइट ऑफिस को पूरी तरह से ढहा दिया गया ।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तोड़फोड़ की यह पूरी कार्रवाई सेक्टर-10 थाने के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एन्फोर्समेंट के अधिकारी अमित मधोलिया ने कहा है कि प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसके पास वैध लाइसेंस और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की मंजूरी की जांच अवश्य करें ।









