Badshahpur के PG में कांड, शक में Boyfriend ने Girlfriend को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने कराया Rescue, युवती AIIMS में भर्ती

Badshahpur : गुरुग्राम में पीजी में रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शक के चलते बुरी तरह पीट पीट कर घायल कर दिया । सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस ने पीजी पर रेड की और युवती को रेस्क्यू कराया जिसके बाद आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । घायल युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।

दरअसल गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक पीजी में त्रिपुरा की रहने वाली युवती और दिल्ली का रहने वाला युवक शिवम किराए पर रहते हैं । गुरुग्राम पुलिस को गुरुवार को एक महिला ने शिकायत दी कि उनकी बेटी को शिवम ने बादशाहपुर के पीजी में रखा हुआ है और उससे लगातार मारपीट कर रहा है जिस सूचना पर बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को रेस्क्यू कराया ।

पुलिस ने मौके से ही आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया । गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीडित युवती त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम की एक यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलोजी की पढाई कर रही है । युवक और युवती सितंबर 2025 में मिले । दोनों की शादी की बात भी चल रही है ।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अपनी दोस्त पर शक करता था जिसकी वजह से उसके साथ मारपीट करता था । घायल छात्रा को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के AIIMS में रेफर कर दिया गया है । संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले 19 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤