Pataudi News : लगन सगाई कार्यक्रम में लाईट खराब हुई तो दूल्हे ने इलेक्ट्रिशियन को दौड़ाकर मारी गोली

आरोपियों ने इलेक्ट्रीशियन को मजा चखाने की धमकी दी और थोड़ी देर बाद हथियारों के साथ वापस समारोह स्थल पर लौट आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

Pataudi News : गांव रणसीका में लगन सगाई के एक कार्यक्रम के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सगाई में खराब लाइट को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दूल्हे ने ही एक इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी । जबकि इस वारदात में दो युवक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत शुक्रवार को पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के ससुर हाशिम ने पटौदी पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि मृतक बरकत और उसके साथी मुस्तफा व युसूफ गांव रणसीका में एक लगन सगाई के कार्यक्रम में लाइट लगाने का काम कर रहे थे । रात करीब 9:27 बजे एक एलईडी लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे लेकर वहां मौजूद दूल्हे अमनदीप ने अपने दोस्त साहिल और बाकी साथियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिशियन से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी ।

आरोपियों ने इलेक्ट्रीशियन को मजा चखाने की धमकी दी और थोड़ी देर बाद हथियारों के साथ वापस समारोह स्थल पर लौट आए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी ।

इसमें तीनों बाल-बाल बच गए । जान बचाने के लिए जब बरकत टेंट से बाहर की तरफ भागा, तो साहिल के उकसाने पर दूल्हे अमनदीप ने एक और राउंड फायर किया गया, जो सीधे बरकत की कमर में जाकर लगा। गोली लगते ही बरकत जमीन पर गिर गया और गंभीर हालत में उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में लेकर गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

पटौदी थाना पुलिस ने हाशिम की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) BNS: हत्या के लिए धारा 351(3) BNS: आपराधिक धमकी, धारा 3(5) BNS: सामान्य आशय और धारा 25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट: अवैध हथियार का प्रयोग में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस बोली गलती से चली गोली

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शादी में फोटो कराते वक्त इसके चाचा ने उसका लाइसेंसी पिस्टल(डोगा) आरोपी को पकड़ाया था जो इसने मेज पर रख दिया व पिस्टल (डोगा) को उठाते वक्त इसे गलती से गोली चल गई व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!