Gold Silver Price Today : तीन दिन लगातार गिरने के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, जानें आज के बढ़े हुए भाव !

Gold Silver Price Today : तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आखिरकार सोने चांदी के दामों में आज बढोतरी देखने को मिली है । तीन दिनों के बाद सोने चांदी की कीमतें संभली हैं और गुरुवार को देश में दोनों ही धातुओं के दामों में वृद्धि हुई है ।

GoodReturns के अनुसार गुरुवार को सोने के दामों में 2,290 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी देखने को मिली है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम अब दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम में 1,56,640 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । 22 कैरेट सोने के दाम 2,100 रुपए की बढोतरी के बाद 1,43,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

वहीं 18 कैरेट सोने के दामों में भी 1,720 रुपए की बढोतरी हुई है जिसके बाद अब 18 कैरेट के दाम 1,17,520 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं । (Gold Silver Price Today)

गुरुग्राम को केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी तेज़ी देखने को मिली है । लगातार तीन दिनों में 20 हज़ार की गिरावट के बाद गुरुवार को गुरुग्राम में चांदी के दामों में एक ही दिन में 15 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद अब चांदी के दाम 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button