Haryana HSSC Vacancy 2026 : हरियाणा में निकली बंपर सरकारी भर्तियां, 4227 पदों पर फ्री में करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Haryana HSSC CET II Group C Bharti 2026 Notification: हरियाणा में 10वीं पास-ITI वालों से लेकर बीएससी, एमएससी वालों तक के लिए बंपर सरकारी भर्ती निकाली है। कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के माध्यम से कुल 4227 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Haryana HSSC Vacancy 2026 : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-2 ग्रुप-सी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । सीईटी विज्ञापन संख्या 04/2026 के माध्यम से ग्रुप C के लिए 4,227 रिक्तियों की घोषणा की गई है ।

आयोग (HSSC) द्वारा जारी नई भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से 23 फरवरी 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा । (Haryana Jobs)

HSSC CET-II Group-c Vacancy : देखें कौन कौन से पद के लिए कितनी वैकेंसी ?

Cat. No.पद का नामविभाग का नामवैकेंसी
1मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW), महिलाESI हेल्थ केयर20
2MPHW (महिला)स्वास्थ्य विभाग595
3MPHW (पुरुष)स्वास्थ्य विभाग700
4स्टाफ नर्सESI हेल्थ केयर20
5नर्सस्वास्थ्य विभाग296
6नर्सDMER1475
7सिस्टर ट्यूटरस्वास्थ्य विभाग12
8रेडियोग्राफरस्वास्थ्य विभाग99
9रेडियोग्राफरDMER32
10डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक)ESI हेल्थ केयर3
11डाइटीशियनस्वास्थ्य विभाग22
12वन रक्षक (Forest Guard)वन विभाग779
13जूनियर इंजीनियर (सिविल)HAFED5
14जूनियर इंजीनियर (सिविल)हरियाणा पावर जेन. कॉर्प.23
15असिस्टेंट मैनेजर (IA)HSIIDC8
16जूनियर इंजीनियर (सिविल)पुलिस हाउसिंग कॉर्प.15
17जूनियर इंजीनियर (सिविल)टाउन एंड कंट्री प्लानिंग6
18जूनियर इंजीनियर (बागवानी)HSVP16
19जूनियर टेक्निकल असिस्टेंटवेयरहाउसिंग कॉर्प.73
20जूनियर इंजीनियर (बागवानी)कुरुक्षेत्र देव. बोर्ड1
21जूनियर इंजीनियर (बागवानी)पुलिस हाउसिंग कॉर्प.1
22जूनियर इंजीनियर (बागवानी)DMER3
23टेक्नीशियन (I&C)हरियाणा पावर जेन. कॉर्प.7
24प्लांट अटेंडेंट (I&C)हरियाणा पावर जेन. कॉर्प.10
25लीगल असिस्टेंटश्रम विभाग2
26लीगल असिस्टेंटHSIIDC2
27लीगल असिस्टेंटखान और भूविज्ञान2
कुल पद4,227

कौन कर सकता है अप्लाई?

HSSC ने केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने ग्रुप C पदों के लिए CET फेज-I (विज्ञापन 01/2025) पास किया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास के साथ ITI से लेकर बीएससी, एमएससी वाले आवेदन कर सकते हैं। 10वीं या हायर एजुकेशन में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।

योग्य उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 42 साल तक है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। पोस्ट वाइज एजुकेशनल क्वालिफिकेशन चेक करने के लिए एचएसएससी सीईटी फेज-II ग्रुप सी भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। (Jobs In Haryana)

HSSC CET-II Group-c Exam Pattern: कैसे होगा एग्जाम ?

इस गवर्नमेंट जॉब के लिए एचएसएससी सीईटी फेज-II परीक्षा 100 प्रश्नों का मल्टीपल-चॉइस टेस्ट (100 अंक) होगा, जिसे 105 मिनट (1 घंटा 45 मिनट) में पूरा करना होगा । यह परीक्षा OMR शीट पर ऑफलाइन होगी, और हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी । परीक्षार्थियों के लिए अच्छी बात यह है कि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। हालांकि अगर कोई प्रश्न बिना निर्दिष्ट ‘कोई उत्तर नहीं’ बबल को चिह्नित किए खाली छोड़ दिया जाता है, तो एक अंक काट लिया जाएगा । (Govt Jobs)

कितने पासिंग मार्क्स होने चाहिए ?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा में पास होना है तो 50% मार्क्स हासिल करने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स में 10% की छूट दी गई है, उन्हें 40% मार्क्स लाने जरूरी हैं। परीक्षा के बाद, समग्र मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग परीक्षा की सटीक तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा अलग से करेगा।

FREE में कर सकते हैं आवेदन

नोटिफिकेशन में साफ तौर पर कहा गया है कि ‘किसी भी कैंडिडेट को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है’, इसलिए अप्लाई करना फ्री है। सरकारी भर्तियों की तयैारी कर रहे उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!