Good News : गुरुग्राम में बनेगा नया फ़्लाईओवर, दस हजार लोगों को होगा फायदा

रेलवे और GMDA मिलकर उठाएंगे 50-50 फीसदी खर्च इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि भारतीय रेलवे ने न केवल इस फ्लाईओवर को मंजूरी दी है

Good News : साइबर सिटी के सेक्टर-37C और 37D सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने गढ़ी रेलवे फाटक पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी नियुक्त कर दी है, जो अगले दो महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

10 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ गढ़ी रेलवे लाइन के एक तरफ सेक्टर-37C, 37D, सेक्टर-9B और दूसरी तरफ बसई व गढ़ी गांव स्थित हैं। इन इलाकों में रामप्रस्था सिटी, बीपीटीपी टेरा, और पार्क सरीन जैसी बड़ी रिहायशी सोसाइटियां हैं, जहाँ करीब 10 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहाँ घंटों लंबा जाम लगता है और करीब आधा किलोमीटर की सड़क भी खस्ताहाल है। फ्लाईओवर बनने से इन सोसाइटियों के निवासियों और ग्रामीणों का सफर आसान हो जाएगा। (Good News )

रेलवे और GMDA मिलकर उठाएंगे 50-50 फीसदी खर्च इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि भारतीय रेलवे ने न केवल इस फ्लाईओवर को मंजूरी दी है, बल्कि इसके निर्माण में आने वाले कुल खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा वहन करने पर भी सहमति जताई है। शेष 50 फीसदी राशि GMDA द्वारा खर्च की जाएगी।

सर्वे के बाद तय होगी लेन की संख्या GMDA के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि सलाहकार कंपनी सर्वे के माध्यम से यह तय करेगी कि यातायात के दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर कितनी लेन का होना चाहिए। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की जरूरतों को लेकर एचएसवीपी (HSVP) और भूमि अधिग्रहण विभाग से भी जानकारी मांगी गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!