गुरुग्राम में इन वाहन चालकों की आई शामत, नवंबर महीने से नहीं मिलेगा पेट्रोल पंप से फ्यूल, क्या आपकी गाड़ी भी है इस लिस्ट में?
सरकार के बड़े ऐलान के बाद 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर संकट मंडराने लगा है। सरकारी आदेश के अनुसार अब इन वाहनों को अब नवंबर महीने से ईंधन मिलना बंद हो जाएगा।

Gurugram News: सरकार के बड़े ऐलान के बाद 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर संकट मंडराने लगा है। सरकारी आदेश के अनुसार अब इन वाहनों को अब नवंबर महीने से ईंधन मिलना बंद हो जाएगा।
सरकार ने सख्त ऐलान कर दिया है कि आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहनों की उम्र का पता लगाएंगे। यदि कोई पुराना वाहन पेट्रोल पंप पर आता है, तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा।
शुरुआत में यह व्यवस्था परीक्षण के तौर पर 200 पेट्रोल पंपों पर लागू होगी और सफल होने पर इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा। पेट्रोल पंप मालिकों को भी इस नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा। यदि कोई पेट्रोल पंप पुराने वाहन को ईंधन बेचते हुए पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 333 पुरानी गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई हैं। इनमें 108 पेट्रोल से चलने वाले और 225 डीजल वाहन शामिल हैं। अनुमान है कि 2025 तक 43 लाख पुराने वाहन बेकार हो जाएंगे। इनमें अकेले 31 लाख से अधिक डीजल वाहन होंगे। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।












