Bulldozer Action : गुरुग्राम में करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर बुलडोज़र के अवैध कब्ज़ों को किया तहस नहस
उपमंडल अभियंता (SDO) अजमेर सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले दो दिन पूर्व मुनादी करवाकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे।

Bulldozer Action : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने शुक्रवार दोपहर गुरुग्राम के सेक्टर 9A में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया । इस दौरान पुलिस थाना की टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया ।
करोड़ों की ज़मीन कराई कब्ज़ा मुक्त (Bulldozer Action)
Haryana Shahari Vikas Pradhikaran (HSVP) शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में प्राधिकरण की टीम ने करीब 25 झोपड़ियों और टीन शेड से बने कमरों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह जमीन लंबे समय से अवैध कब्जे में थी और सरकारी रिकॉर्ड में इस ज़मीन की कीमत करोड़ों रुपए में है ।

उपमंडल अभियंता (SDO) अजमेर सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले दो दिन पूर्व मुनादी करवाकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान अजमेर सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे।
दोबारा किया कब्ज़ा तो होगा कानूनी एक्शन
HSVP के जेई ललित हंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी । वहीं सर्वे टीम के प्रधान संजीव यादव ने कहा कि दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी ।

इस अभियान में सर्वे टीम के सदस्य सतपाल, दयानंद, वीरेंद्र और बलविंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । HSVP अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण आगे भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ऐसे अभियान जारी रखेगा ।










