Transfer List : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने किए 16 जजों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

तबादलों की इस सूची में पलवल, पुनहाना, असंध, इंद्री, सिरसा, जींद, समालखा, नुह और भिवानी के न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं।

Transfer List :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) के 16 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं । मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की अनुमति से जारी इन आदेशों में कई जजों को नई पदोन्नति और अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं ।

जस्टिस रूपा को पानीपत से स्थानांतरित होकर तावडू में नई स्थापित अदालत में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में पदभार संभालेंगी। जस्टिस बेनिका को रेवाड़ी से तावडू भेजी गई हैं, जहां वे नई अदालत में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में तैनात होंगी। जस्टिस अनमोल कक्कड़ को करनाल से कुरुक्षेत्र स्थानांतरित की गई हैं। जस्टिस हिमांशु जांगड़ा को लोहारू से करनाल में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियुक्त किए गए हैं। कार्तिक शर्मा को फिरोजपुर झिरका से घरौंडा में अतिरिक्त अधिकारी के रूप में भेजे गए हैं ।

Transfer List

तबादलों की इस सूची में पलवल, पुनहाना, असंध, इंद्री, सिरसा, जींद, समालखा, नुह और भिवानी के न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। यह आदेश रजिस्ट्रार जनरल द्वारा राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और संबंधित विभागों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिए गए हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤