Toll Tax Rules : 15 फरवरी से बदल जाएंगे टोल नियम, अब Expressway पर सस्ता होगा सफर, जानें क्या है नया नियम !

15 फरवरी से देशभर में अधूरे एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल में केन्द्र सरकार ने कटौती करने का फैसला लिया है जिसके बाद टोल वसूली में कमी आएगी ।

Toll Tax Rules : देशभर में तेज रफ्तार और आरामदायक यात्रा का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है । अब देश में बने Expressway पर आपको Toll Tax में छूट देने के लिए केंद्र सरकार ने आंशिक रूप से चालू नेशनल एक्सप्रेसवे (National Expressway) पर टोल वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर कोई एक्सप्रेसवे पूरी लंबाई में चालू नहीं है, तो यात्रियों से सिर्फ चालू हिस्से के हिसाब से और कम दर पर ही टोल लिया जाएगा। यह नया नियम 15 फरवरी 2026 से लागू होगा।

15 फरवरी 2026 से लागू होंगे नियम

यह संशोधन 15 फरवरी 2026 से देश के उन सभी एक्सप्रेसवे पर लागू होगा जो अभी पूरे नहीं हुए हैं । इसके बाद देशभर में जहां-जहां एक्सप्रेसवे आंशिक रूप से चालू हैं, वहां नए नियम लागू होंगे । केन्द्र सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) और एक्सप्रेसवे उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को ज्यादा किफायती और सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है।

क्या है Toll का नया नियम ? (Toll Tax Rules)

सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन किया है । नए प्रावधान के तहत यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे (National Expressway) शुरुआत से अंत तक पूरी तरह खुला नहीं है, तो टोल शुल्क केवल उस हिस्से पर लागू होगा जो चालू है। (Fastag Rules)

इतना ही नहीं, इस हिस्से पर टोल दरें एक्सप्रेसवे की बजाय सामान्य नेशनल हाईवे के हिसाब से ली जाएंगी, जो आमतौर पर कम होती हैं। आपको बता दें कि अब तक कई जगहों पर आंशिक रूप से तैयार एक्सप्रेसवे पर भी पूरी दर से टोल वसूला जाता था, जिससे यात्रियों में नाराजगी रहती थी। नए नियम से इस असमानता को दूर करने की कोशिश की गई है। (Delhi Mumbai Expressway)

यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को फायदा

सरकार का मानना है कि कम टोल दरों से ज्यादा लोग एक्सप्रेसवे के चालू हिस्सों का इस्तेमाल करेंगे। इससे समानांतर चल रहे पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रकों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही तेज होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और सामान की डिलीवरी समय पर हो सकेगी। तेज और सुगम यातायात से यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी।

जाम और प्रदूषण में कमी की उम्मीद

सरकार का एक बड़ा उद्देश्य ट्रैफिक जाम को कम करना भी है। जब वाहन कम भीड़ वाले एक्सप्रेसवे की ओर शिफ्ट होंगे, तो पुराने हाईवे पर जाम की स्थिति सुधरेगी। इससे वाहनों की रुक-रुक कर चलने की समस्या कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!