Vaishno Devi Mandir के गर्भगृह का VIDEO बनाया, सुरक्षा पर उठे सवाल, Delhi की कंटेट क्रिएटर पर केस दर्ज
वायरल हो रही इस वीडियो में मां वैष्णों देवी के गर्भगृह, पवित्र गुफा, अटका आरती और चरणामृत जैसे स्थल दिखाई दे रहे हैं ।

Vaishno Devi Mandir : सोशल मीडिया पर व्यूज की भूख इंसान से क्या क्या करा सकती है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया क्रिएटर सभी नियमों को ताक पर रख कर देश में संवेदनशील इलाकों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं । एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन एक्शन में आया और कंटेट क्रिएटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
माता वैष्णों देवी गर्भगृह की बना ली वीडियो
दरअसल जम्मू के कटरा में श्री माता वैष्णों देवी मंदिर के गर्भगृह की एक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर वायरल हुई तो तुरंत की श्राईन बोर्ड हरकत में आया और वीडियो शेयर करने वाले कंटेट क्रिएटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । इस वीडियो के वायरल होने के बाद वैष्णों देवी मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं । वायरल हो रही इस वीडियो में मां वैष्णों देवी के गर्भगृह, पवित्र गुफा, अटका आरती और चरणामृत जैसे स्थल दिखाई दे रहे हैं ।
इन स्थानों पर फोटो/वीडियो वर्जित है
माता वैष्णों देवी के भवन में इन जगहों पर किसी प्रकार की फोटो या वीडियो बनाना वर्जित है । यहां पर पहुंचने से पहले ही श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाज़त नहीं है बावजूद इसके एक सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर किस तरह यहां पर वीडियो कैमरा ले गई और वीडियो भी बना ली । इसको लेकर अब वैष्णों देवी भवन में सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं ।
मन्दिर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर भवन के अंदर फोटो या वीडियो लेने पर पूर्ण प्रतिबंध है । लेकिन इसके बाद भी भवन की वीडियो वायरल हो गई । इस वीडियो के वायरल होते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सक्रिय हुआ । मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता का कहना है कि इस संबंध में 11 फरवरी को भवन में स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत कर मामला दर्ज करा दिया गया है ।
ये वीडियो हुआ वायरल
Instagram पर शेयर किया गया वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शिखा नाम की कंटेट क्रिएटर ने अपने पेज से अपलोड किया था जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया । जब वीडियो वायरल होने के बाद इस पर विवाद हुआ तो शिखा ने इस वीडियो को अपने पेज से डिलीट कर दिया और अपने पेज पर प्राइवेसी लगा दी है । शिखा के इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/thatsheengirl/ पर 238K फॉलोवर्स है । शिखा दिल्ली की रहने वाली है और अपनी प्रोफाइल में कंटेट क्रिएटर लिखा हुआ है ।
जम्मू पुलिस थाना प्नभारी प्रमोद ने बताया है कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी वीडियो किन परिस्थितियों में और कब बनाया गया है, आखिर सुरक्षा प्रोटोकाल में कहां चूक हो गई, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी ।









