Crime News : जिगोलो सर्विस के नाम पर युवक से हुई ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाते थे जाल, दो आरोपी गिरफ्तार

  पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं। ठगी के इस खेल में सिम कार्ड और बैंक खातों की मंडी चल रही है। जिस मोबाइल नंबर से पीड़ित को ठगा गया, वह देशराज के नाम पर था।

Crime News : फेसबुक पर जिगोलो सर्विस की मेंबरशिप लेने के लिए संपर्क करना एक युवक को भारी पड़ गया। जालसाजों ने पीड़ित को लुभावने ऑफर देकर अपने जाल में फंसाते हुए हजारों रुपये की ठगी कर डाली। रुपये लेने के बावजूद मेंबरशिप नहीं मिली और न ही कोई नए दोस्त मिले। ऐसे में ठगी होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने फेसबुक पर ‘जिगोलो सर्विस’ का एक लुभावना विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर जब उसने संपर्क किया, तो उसे मेंबरशिप दिलाने और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल का झांसा दिया गया। ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर रजिस्ट्रेशन और मेंबरशिप फीस के नाम पर हजारों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

सहायक पुलिस आयुक्त  साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय देशराज निवासी गांव खो, गुरुग्राम (पेशा- टैक्सी ड्राइवर) और अर्जुन सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान (पेशा- निजी कंपनी कर्मचारी) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं। ठगी के इस खेल में सिम कार्ड और बैंक खातों की मंडी चल रही है।
जिस मोबाइल नंबर से पीड़ित को ठगा गया, वह देशराज के नाम पर था। Crime News

देशराज ने इसे मात्र 1500 रुपये के लालच में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था। ठगी के 40 हजार रुपये अर्जुन सिंह के बैंक खाते में आए थे। अर्जुन ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने के लिए महज 3000 रुपये में किसी को दिया था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!