MCG Plan : 10 दिन में गड्ढा-मुक्त होगा शहर, जानें किन सड़कों की पहले सुधरेगी सूरत
अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि बेहतर सड़कें नागरिकों का अधिकार हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल गड्ढों को भरना है, बल्कि सड़क सुरक्षा में सुधार कर यातायात को सुगम बनाना भी है।

MCG Plan : नगर निगम ने गुरुग्राम की सड़कों की मरम्मत करने के लिए एक्शन प्लॉन तैयार किया है। दस दिन के अंदर सड़कों पर हुए पांच हजार से ज्यादा गड्ढों को भर कर मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नगर निगम के द्वारा प्लॉन तैयार किया गया।
मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों को 30 दिन में मरम्मत करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को चेतावानी भी दी गई थी कि अगर दोबारा सड़कों पर गड्ढों की शिकायत उनके पाई,तो लापरवाह अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
गुरुग्राम की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में नगर निगम (MCG) ने एक बड़ा कदम उठाया है। म्हारी सड़क पोर्टल पर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी ने शहर को गड्ढा-मुक्त बनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बुधवार को निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अंकिता चौधरी ने स्पष्ट किया कि सड़कों से जुड़ी शिकायतों का समाधान केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। बैठक में चीफ इंजीनियर विजय ढाका समेत तमाम कार्यकारी और सहायक अभियंता मौजूद रहे।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि म्हारी सड़क और CHS पोर्टल पर लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा हो। समाधान में तत्परता के साथ-साथ कार्य की क्वालिटी से कोई समझौता न किया जाए। नागरिकों की समस्याओं के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए।
इस 10 दिवसीय अभियान के तहत नगर निगम ने प्रथम चरण में 5000 गड्ढों को भरने का लक्ष्य रखा है। अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि मरम्मत का काम इस तरह किया जाए कि वह टिकाऊ हो और आमजन को बार-बार उसी सड़क पर परेशानी न झेलनी पड़े।
अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि बेहतर सड़कें नागरिकों का अधिकार हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल गड्ढों को भरना है, बल्कि सड़क सुरक्षा में सुधार कर यातायात को सुगम बनाना भी है। (MCG Plan)
निगम प्रशासन ने गुरुग्राम के निवासियों से अपील की है कि वे सड़क से जुड़ी किसी भी समस्या या गड्ढे की जानकारी म्हारी सड़क पोर्टल पर साझा करें। नागरिकों के फीडबैक के आधार पर ही प्राथमिकता तय की जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। (MCG Plan)









