Good News : गुरुग्राम के जाम वाले जंक्शन की बदलेगी तस्वीर, जानें कब और कैसे

प्रशासन का मुख्य फोकस केवल वाहनों की रफ्तार बढ़ाना नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी है। योजना के अनुसार मोड़ पर दबाव कम करने के लिए नए स्लिप रोड बनाए जाएंगे।

Good News : दिल्ली से सटे गुरुग्राम की सड़क और जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और यातायात पुलिस ने मिलकर एक प्लॉन तैयार किया गया है। शहर की नौ सड़कों की इंजीनियरिंग खामियों को दुरुस्त करने के साथ-साथ हादसे न हो,उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सड़कों पर जाम न लगे,उसके लिए भी वैकल्पिक इंतजाम होंगे।

इन सड़कों और जंक्शनों पर अक्सर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में सुधार का एजेंडा रखा गया था। बैठक में सहमति बनने के बाद प्लॉन को तैयार किया गया है। इनमें ओल्ड गुरुग्राम में स्थित अंबेडकर चौक,कादरपुर चौक, एचबीआर चौक, आर्टिमिस अस्पताल क्रॉसिंग,खुशाल चौक,सेक्टर 63 व 64 जंक्शन, कबूतर चौक,इमार पाम और SPR रोड स्थित सेक्टर 74 जंक्शन चौक शामिल है।

प्रशासन का मुख्य फोकस केवल वाहनों की रफ्तार बढ़ाना नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी है। योजना के अनुसार मोड़ पर दबाव कम करने के लिए नए स्लिप रोड बनाए जाएंगे। सेक्टर 9 टी-प्वाइंट जैसे स्थानों पर ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए नए यू-टर्न (U-Turn) बनाए जाएंगे। सभी चिन्हित चौकों पर नई जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई, और आधुनिक साइनेज लगाए जाएंगे।

फुटपाथों की मरम्मत और उन्हें अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा ताकि पैदल चलने वालों को सड़क के बीच न आना पड़े। गोल्फ कोर्स रोड स्थित ब्रिस्टल चौक पर जाम को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे। (Good News)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!