Surajkund Mela में बड़ा हादसा : झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत,13 लोग हुए घायल

चश्मदीदों के अनुसार शनिवार शाम सवा छह बजे झूला चलते समय अचानक ऊपर की ओर जाकर अटक गया। लोग डर के मारे चिल्लाने लगे, तभी झूला अचानक तेज गति से चलने लगा।

Surajkund Mela  हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार का दिन खुशियों की जगह चीख-पुकार में बदल गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में एक सुनामी झूला अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इस भीषण हादसे में राहत कार्य के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की जान चली गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चश्मदीदों के अनुसार शनिवार शाम सवा छह बजे झूला चलते समय अचानक ऊपर की ओर जाकर अटक गया। लोग डर के मारे चिल्लाने लगे, तभी झूला अचानक तेज गति से चलने लगा। कुछ स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए झूले पर चढ़कर 7-8 लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। लेकिन तभी भारी-भरकम झूला अचानक ऊपर से नीचे आ गिरा।

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। ड्यूटी पर तैनात पलवल के पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद तुरंत लोगों को बचाने के लिए दौड़े। राहत कार्य के दौरान झूले का एक भारी हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। अन्य 13 घायलों को तुरंत बादशाह खान (BK) सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शाम को गिरा डिजाइनर गेट

मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान तब और गहरा गए जब शाम को गेट नंबर-2 के पास बना एक अस्थायी डिजाइनर गेट भी अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

DC के सख्त निर्देश: दोषियों पर होगा केस

हादसे की सूचना मिलते ही DC आयुष सिन्हा मेला ग्राउंड पहुंचे और पूरे क्षेत्र को खाली कराने का आदेश दिया। उन्होंने बात करते हुए कहा यह बेहद दुखद घटना है। हमने अपने एक जांबाज पुलिस अधिकारी को खो दिया है। टूरिज्म विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण की रिपोर्ट मांगी गई है। वेंडर की ओर से हुई किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही की गहन जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) की जाएगी।  

मंत्री ने दिए जांच के आदेश
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मेले की जानकारी

31 जनवरी से शुरू हुआ यह 39वां अंतरराष्ट्रीय मेला 15 फरवरी तक चलना है। इस बार इसमें 46 देशों के कलाकार और भारत के 30 राज्यों के शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। हादसे के बाद मेले की सुरक्षा ऑडिट नए सिरे से की जा रही है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!