Gold Silver : शादी में अब नहीं चलेगा सोना-चांदी, 14 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, बेटियों की शादी होगी आसान

पंचायत के नए फरमान के अनुसार अब शादियों और करियावर (दहेज/लेन-देन) में कपड़ों के अलावा किसी भी प्रकार के सोने-चांदी के आभूषणों का लेन-देन नहीं होगा।

Gold Silver :  सोने और चांदी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। विशेषकर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बेटियों की शादी करना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी समस्या का हल निकालने के लिए समाज ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी चर्चा अब पूरे राजस्थान में हो रही है। 14 गांवों की महापंचायत ने मिलकर शादियों में सोने के लेन-देन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

पंचायत के नए फरमान के अनुसार अब शादियों और करियावर (दहेज/लेन-देन) में कपड़ों के अलावा किसी भी प्रकार के सोने-चांदी के आभूषणों का लेन-देन नहीं होगा। समाज ने स्पष्ट किया है कि केवल ‘मामेरा’ (ननिहाल की ओर से दी जाने वाली भेंट) की रस्म ही निभाई जाएगी। इसका उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और गरीब परिवारों को कर्ज के दलदल से बचाना है। (Gold silver)

DJ और दिखावे पर लगा ‘ब्रेक’ सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि शादियों में होने वाले शोर-शराबे और अनावश्यक खर्चों पर भी नकेल कसी गई है। ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए आयोजनों में डीजे (DJ) बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। पंचायत का मानना है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, इसे तमाशा नहीं बनने दिया जाएगा।

युवा पीढ़ी को भटकाव से बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचायत ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।  कुंवारी लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं देने का निर्णय लिया गया है। नाबालिग युवाओं द्वारा बाइक चलाने पर रोक रहेगी। बालिग युवाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।  समाज ने शिक्षा ही विकास का आधार है का नारा देते हुए अभिभावकों को पाबंद किया है कि वे बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजें। (Gold silver)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!