No Parking : गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और GMDA का एक्शन, आज से शुरू होगा गाड़ियों को टो करने का अभियान

No Parking : गुरुग्राम की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और आमजन के सफर को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है । गुरुग्राम में अब नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टो करने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राजेश मोहन (IPS) के निरंतर प्रयासों और GMDA (गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण) के साथ पत्राचार के बाद, आज यानी 17 फरवरी से शहर के ईस्ट और वेस्ट जोन में अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

भारी जुर्माने का प्रावधान

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को टो (Tow) किया जाएगा और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा । बार बार नियम तोड़ने पर बढती जाएगी जुर्माने की राशि । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि

  • पहली बार नियम तोड़ने पर: ₹1000 (क्रेन चार्ज) + ₹500 (नो पार्किंग जुर्माना) = कुल ₹1500

  • दूसरी बार नियम तोड़ने पर: ₹1000 (क्रेन चार्ज) + ₹1500 (नो पार्किंग जुर्माना) = कुल ₹2500

कहां खड़े होंगे टो किए गए वाहन ? (No Parking)

अगर आपकी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने टो कर लिया है तो आपको इधर उधर भटकना ना पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने जनता की सुविधा के लिए उन स्थानों की सूची जारी की है, जहाँ से वाहन उठाए जाएंगे और उन्हें कहाँ रखा जाएगा ।

EAST ZONE

क्र.सं.टो किए जाने वाले क्षेत्रनिर्धारित पार्किंग स्थल
1सेक्टर 29 क्षेत्रकिंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास (उबर पार्किंग)
2सेक्टर 44 क्षेत्रअप्रैल हाउस के सामने पार्किंग
3सेक्टर 51 क्षेत्रमहिला पुलिस थाना सेक्टर 51 के पास, वॉटर बूस्टिंग स्टेशन
4मेदांता अस्पताल क्षेत्रमेदांता अस्पताल के नजदीक
5AIT रोड, गोल्फ कोर्स रोड, ILM यूनिवर्सिटीAIT चौक के पास वाइन शॉप के पास

WEST ZONE

क्र.सं.टो किए जाने वाले क्षेत्रनिर्धारित पार्किंग स्थल
1सदर बाजार क्षेत्रसेशन हाउस पार्किंग
2ओल्ड महरौली रोड, सेक्टर 14 मार्केटअतुल कटारिया चौक
3सनाथ रोड, पासपोर्ट ऑफिस रोड क्षेत्रहाईवे एटलस चौक के पास 24*7 बूथ
4कन्या विश्वविद्यालय क्षेत्रगौशाला ग्राउंड पार्किंग
5सेक्टर 83 सफायर मॉल क्षेत्रपुलिस थाना खेड़की दौला के सामने

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्रामवासियों से अपील की है कि वो अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में खड़ा ना करें । गाड़ी को पार्क करने के लिए निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें ताकि किसी को परेशानी ना हो ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!