Metro निर्माण से बदला शहर का ट्रैफिक रूट, 12 कट बंद, 33 नए पॉइंट्स से मिलेगी एंट्री-एग्जिट

सर्वे में पाया गया कि इस मार्ग के आसपास स्थित सेक्टर-33, 34, 38, 39, 40, 41, 44 से 48 और सेक्टर-72ए की ओर से आने वाले 12 कट सीधे मुख्य सड़क से मिल रहे हैं।

Metro : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी लाने से पहले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नया प्लॉन तैयार किया गया है। मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक जाने नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग से रोजाना 50 हजार से ज्यादा वाहन चालक गुजरते है,ऐसे में उनको जाम में नहीं फंसना पड़े,इसको लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए 33 नए एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे, जबकि अव्यवस्थित तरीके से खुले 12 मुख्य कटों को स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त सर्वे के बाद लिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर हीरो होंडा चौक तक के करीब 7.5 किलोमीटर लंबे रूट पर वाहनों की गति को निर्बाध रखना है।

सर्वे में पाया गया कि इस मार्ग के आसपास स्थित सेक्टर-33, 34, 38, 39, 40, 41, 44 से 48 और सेक्टर-72ए की ओर से आने वाले 12 कट सीधे मुख्य सड़क से मिल रहे हैं। इसके कारण मुख्य सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मेट्रो निर्माण के लिए करीब 20 प्रतिशत सड़क पर पहले ही बैरिकेडिंग की जा चुकी है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। (Metro)

योजना के मुताबिक, सेक्टर-44 में GMDA कार्यालय के पास, सेक्टर-46 स्थित ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर-39 में यूनिटैक साइबर पार्क और गांव झाड़सा के पास के तीन प्रमुख कट बंद किए जाएंगे। इसके अलावा, सेक्टर-47 स्थित स्टेट विजिलेंस कार्यालय की ओर से आने वाली सड़कों के निकास को भी बंद कर उन्हें सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा।

GMDA के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के अनुसार गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) से इस सर्वे को अगले 15 दिनों के भीतर धरातल पर उतारने का आग्रह किया गया है। सर्विस रोड पर नए एंट्री-एग्जिट बनने से सोहना रोड और सुभाष चंद्र बोस मार्ग का उपयोग करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसी अभियान के तहत, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने साउथ सिटी-1 कॉलोनी की सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए गेटों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ये अवैध गेट एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों का रास्ता रोक रहे थे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!