Gurugram के होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रुके 56 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, कमरे से मिली दवाइयों की पर्ची

Gurugram : गुरुग्राम के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुके एक 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट फेल बताया गया है । गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुटी है । पुलिस को मौके से कमरे के अंदर डॉक्टर की लिखी हुई दवाइयों की एक पर्ची भी बरामद हुई है ।
गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मेवात के रहने वाले एक 56 वर्षीय व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ गुरुग्राम के बस स्टैंड के पास एक होटल में बुधवार को ठहरने आए थे । लेकिन बुधवार रात अचानक ही व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई । मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी गई जिसके बाद सेक्टर 14 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई । (Gurugram News)
मौके से मिला दवाइयों की पर्ची
पुलिस ने बताया कि टीम को होटल के कमरे से डॉक्टर द्वारा लिखी गई एक दवाइयों की पर्ची भी बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दवाइयों की ओवरडोज़ से व्यक्ति की तबीयत खराब हुई हो । लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है । प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि व्यक्ति के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट फेल बताया गया है । (Gurugram News)
12 मार्च को होनी थी बेटे की शादी
जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति की होटल के कमरे में मौत हुई है उसके बेटे की 12 मार्च को शादी होनी थी लेकिन पिता की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है । पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया गया है इसीलिए शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया है । मामले में जांच जारी है । (Gurugram News)









