Crime News : अवैध मलबा गिराने से रोका तो नगर निगम कर्मचारी को पीटा, ट्रैक्टर छुड़ा ले गए दबंग

नियमों के उल्लंघन पर अमित ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे खुद चलाकर सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय लेकर जाने लगे।

Crime News :  दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दंबगों ने नगर निगम के कर्मचारी से मारपीट की गई। नगर निगम की टीम के द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर को भी आरोपी छूड़ा कर लेकर गए। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-पांच थाने में सरकारी काम में बाधा डालना और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम की एसएसएफ (SSF) टीम में तैनात क्लर्क अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ड्यूटी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत अवैध डंपिंग रोकने में लगी है। 19 फरवरी को वह अपनी टीम (नरेंद्र, राकेश और सचिन) के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने शीतला कॉलोनी में मलबे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी, जिससे सड़क पर मलबा गिर रहा था और ट्रॉली ढकी भी नहीं थी।

नियमों के उल्लंघन पर अमित ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे खुद चलाकर सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय लेकर जाने लगे। आरोप है कि रास्ते में ही राहुल नामक व्यक्ति ने अपनी कार अमित के ट्रैक्टर के आगे अड़ा दी।

इसके बाद आरोपी ने अमित के साथ गाली-गलौज की और उसे ट्रैक्टर से नीचे खींचकर हाथापाई शुरू कर दी। शोर-शराबा बढ़ता देख आरोपी जबरन ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी राहुल और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को साफ रखने के अभियान में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button