Encounter In Gurugram : यूपी जेल से भागा, गुरुग्राम पुलिस के साथ फायरिंग में हुआ लंगड़ा, बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली

Encounter In Gurugram : उत्तर प्रदेश की जेल से भागा और गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद धरा गया । जी हां गुरुग्राम पुलिस की क्राइम मानेसर की टीम ने बीती रात पंचगांव चौक के पास यूपी के रहने वाले चोर को एनकाउंटर के बाद पकड़ने में कामयाबी हासिल की है । गुरुग्राम पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी पिछले महीने जनवरी में ही यूपी की कन्नौज जेल से फरार हो गया था जिस पर यूपी पुलिस ने 25 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा था ।

खुफिया सूचना पर अलर्ट हुई गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज को खुफिया सूचना मिली थी कि यूपी की जेल से भागा हुआ एक आरोपी गुरुग्राम के पंचगांव चौक के पास आने वाला है जिस खुफिया सूचना पर पचगांव चौक नजदीक गोलू होटल गांव कासन जाने वाले रस्ते पर नाकाबंदी की गई । कुछ समय पश्चात एक बाईक नाका की तरफ आती हुई दिखाई दी । जब पुलिस टीम ने बाईक चालक को बाईक को रोकने का इशारा किया तो बाईक चालक ने बाइक को गिरकर भागने का प्रयास किया तथा आरोपी व्यक्ति पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा।

पुलिस वाले की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली

आरोपी द्वारा की फायरिंग से एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्यवाही में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी । गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपी की पहचान अंकित कुमार उर्फ गुड्डा (उम्र-24 वर्ष) निवासी हजूरापुर जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी गांव खोह, गुरुग्राम के रूप में हुई ।

हाल्फ एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती

पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा प्रबंधक थाना मानेसर, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।

दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

मानेसर इलाके में हुई मुठभेड़ में कुल 05 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की तरफ 03 तथा पुलिस की तरफ से 02 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 बाईक, 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 05 खाली खोल कारतूस बरामद किए गए ।

यूपी की कन्नौज जेल तोड़कर भागा था आरोपी

उपरोक्त आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) जेल में बंद था। जनवरी 2026 में उपरोक्त आरोपी जेल से फरार हो गया था जिस पर उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था । आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर चोरी करने, लूट करने व शस्त्र अधिनियम के तहत उत्तर-प्रदेश में 06 अभियोग पहले भी अंकित है।

उपरोक्त आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त आरोपी से पुलिस पूछताछ में व पुलिस अनुसंधान में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤