Dwarka Expressway के पास बसेंगे 5 नए सेक्टर, गुरुग्राम का नया मास्टर प्लान तैयार

इन सेक्टरों में आवासीय (Residential) के साथ-साथ व्यावसायिक (Commercial) स्पेस को भी प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट और आईजीआई से सीधा जुड़ाव होने के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बनेगा।

Dwarka Expressway :  दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हरियाणा सरकार ने द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) के पास पांच नए सेक्टर विकसित करने की बड़ी योजना तैयार की है। यह नया मास्टर प्लान 2031 के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल आवास की कमी दूर होगी बल्कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी भी और अधिक मजबूत होगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ये नए सेक्टर मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे के उन हिस्सों के पास स्थित होंगे जहां वर्तमान में खाली जमीन और ‘ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट’ का प्रभाव है। इन सेक्टरों में वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सड़कें, और समर्पित ग्रीन बेल्ट बनाने का खाका खींचा गया है। इससे लोगों को शहर में नए मकान लेने का सपना भी पूरा होगा। (Dwarka Expressway)

इन सेक्टरों में आवासीय (Residential) के साथ-साथ व्यावसायिक (Commercial) स्पेस को भी प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट और आईजीआई से सीधा जुड़ाव होने के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बनेगा। नए कॉर्पोरेट हब बनने से यहां हजारों की संख्या में नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

इस घोषणा के साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आने की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सेक्टरों के आने से सेक्टर 37-C, 37-D और आसपास के गांवों की जमीनों की मांग तेजी से बढ़ेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button