Gurugram: Dwarka Expressway पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हर दिन कट रहे सैकड़ों चालान
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के मुताबिक, यह सिस्टम अभी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन जल्द ही यह पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा। इसके बाद चालान सीधे वाहन मालिकों के घर पहुँचने लगेंगे। इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) का कहना है कि इस सिस्टम का मकसद केवल जुर्माना लगाना नहीं,

Gurugram News Network – Dwarka Expressway पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) से लैस 110 कैमरे लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार Expressway पर रोजाना 600 से अधिक चालान काटे जा रहे हैं, और कई बार यह संख्या 1,000 तक भी पहुँच जाती है।
सबसे ज़्यादा चालान दोपहिया वाहन चालकों के काटे जा रहे हैं, जबकि एक्सप्रेसवे पर इनकी एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। दोपहिया वाहनों को केवल सर्विस लेन पर ही चलने की अनुमति है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में बाइक सवार नियमों को तोड़कर एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। 56.46 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर औसतन हर किलोमीटर पर दो कैमरे लगे हैं।

बिजवासन टोल के पास बने आधुनिक कंट्रोल रूम से इन कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जाती है, जहाँ दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के मुताबिक, यह सिस्टम अभी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन जल्द ही यह पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा। इसके बाद चालान सीधे वाहन मालिकों के घर पहुँचने लगेंगे। इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) का कहना है कि इस सिस्टम का मकसद केवल जुर्माना लगाना नहीं,
बल्कि सड़क हादसों को कम करना, सफर को सुरक्षित बनाना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी जगाना है। उम्मीद है कि इससे हादसों में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।