Gurugram News : इस चौक पर बनेगा एक किलोमीटर लंबा Flyover, डिजाइन तैयार, डेढ साल में बनकर होगा तैयार, जाम की होगी छुट्टी

सेक्टर 51 में अंबेडकर चौक पर जाम को खत्म करने के लिए GMDA ने फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की है जिसके बाद डेढ साल में फ्लाइओवर बनकर तैयार हो जाएगा ।

Gurugram News : गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए GMDA लगातार प्लानिंग कर रहा है । IAS पीसी मीणा के GMDA के सीईओ लगने के बाद से इस प्लानिंग में गति आई है । जीएमडीए ने अब सेक्टर 51 के अंबेडकर चौक पर जाम को खत्म करने के लिए फ्लाइओवर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है ।

एक किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनेगा

GMDA के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 51 में अंबेडकर चौक पर लगातार ट्रैफिक बढता ही जा रहा है ऐसे में लोगों को इस चौक को क्रॉस करने में 10 से 15 मिनट लग जाते हैं । इसी समस्या को देखते हुए जीएमडीए के अधिकारियों ने इस चौक पर एक किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव रखा है ।

सेक्टर 51 के अंबेडकर चौक पर बनने वाले फ्लाइओवर का डिजाइन रेडी कर लिया गया है । अधिकारियों के मुताबिक इस फ्लाइओवर की लागत लगभग 37 करोड़ रुपए आएगी । फ्लाइओवर बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में टेंडर ओपन किए जाएंगे । जिसके बाद जल्द ही इस योजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा ।

नहीं लगेगा जाम, ना रोकी जाएगी सड़क

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा का कहना है कि इस फ्लाइओवर के बनने के बाद इलाके में ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा । जिसकी वजह से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी । अमित गोदारा ने बताया कि फ्लाइओवर निर्माण के दौरान वाहन चालकों को परेशानी ना हो इसीलिए इस सड़क को बंद भी नहीं किया जाएगा ।

NHAI की नीतियों के अनुसार ही इस फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा । जिस हिस्से में निर्माण कार्य चलेगा केवल उसी हिस्से के बैरिकेड किया जाएगा बाकि हिस्से में ट्रैफिक चलता रहेगा ।

डेढ साल में बनकर तैयार होगा फ्लाइओवर

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि इसी महीने इस फ्लाइओवर को बनाने के लिए टेंडर अलॉट किए जाएंगे जिसके बाद अगले तीन महीनों में ही फ्लाइओवर का काम भी शुरु कर दिया जाएगा । इस फ्लाइओवर को अगले डेढ साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है । प्लान के मुताबिक ये फ्लाइओवर दो – दो लेन का होने वाला है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!