Sohna New Imt : 1500 एकड़ में नई औद्योगिक टाउनशिप की तैयारी, NCR में बढ़ेगे रोजगार

एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में विकसित किए जा रहे 1600 एकड़ के आईएमटी (IMT) सोहना में बुनियादी सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है।

Sohna New Imt : हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के सोहना को विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए कमर कस ली है। सोहना में पहले से विकसित हो रहे 1600 एकड़ के ‘इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर’ के बाद, अब एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) ने दूसरे चरण के लिए 1500 एकड़ अतिरिक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी है। यह नया औद्योगिक क्षेत्र सोहना के साथ-साथ नूंह जिले के गांवों तक फैला होगा, जिससे पूरे दक्षिण हरियाणा की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी।

एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में विकसित किए जा रहे 1600 एकड़ के आईएमटी (IMT) सोहना में बुनियादी सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है। इसमें यूटिलिटी टनल, बिजली और पानी के बुनियादी ढांचे के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक यह काम पूरा हो जाएगा, जिसके तुरंत बाद दूसरे चरण का अधिग्रहण शुरू होगा।

सोहना आईएमटी की सबसे बड़ी ताकत इसकी लोकेशन है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) और कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर स्थित है। आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंच आसान। रेलवे फ्रेट टर्मिनल और लॉजिस्टिक पार्क के लिए आदर्श स्थान। वर्ष 2030-31 के मास्टर प्लान के तहत तेजी से विकास।

प्रदेश सरकार पहले ही अंबाला में 858 एकड़ भूमि पर नई टाउनशिप को मंजूरी दे चुकी है, जिसे 2600 एकड़ तक बढ़ाया जाना है। अंबाला प्रोजेक्ट के बाद सोहना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है। एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी सुनील पालीवाल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर गांवों में जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया गया है ताकि अधिग्रहण के समय कोई तकनीकी अड़चन न आए।

सोहना औद्योगिक विस्तार की मुख्य बातें

विशेषताविवरण
कुल प्रस्तावित भूमि1500 एकड़ (नया चरण)
कवर होने वाले जिलेगुरुग्राम और नूंह
वर्तमान प्रोजेक्ट1600 एकड़ का इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर
प्रमुख निवेश500 करोड़ (बुनियादी ढांचे पर)
प्रमुख कनेक्टिविटीदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे व केएमपी

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!