देश का पहला Free Flow Toll Plaza इस राज्य में बनकर तैयार, बिना रुके कटेगा टोल, आज से ट्रायल शुरु

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 2 फरवरी से इस अत्याधुनिक टोल सिस्टम का ट्रायल शुरू करने जा रही है । यह नया बैरियर-फ्री टोल प्लाजा गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) जिले के कामरेज क्षेत्र में स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर लगाया गया है ।

Free Flow Toll Plaza : अब देशभर के हाइवे पर सफर करते वक्त आपको टोल पर अपनी गाड़ी रोकने की जरुरत नहीं पड़ेगी । बिना किसी रोक टोक और बिना जाम की लंबी लंबी कतारों के अब आप देशभर के इस राज्य में टोल पर बिना रुके ही आ जा सकते हैं । अब टोल पर रुकने का झंझट ही खत्म कर दिया गया है । देश में टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह बदलने की दिशा में NHAI ने बड़ा बदलाव करते हुए भारत का पहला मल्टी लेन बैरियर फ्री टोल प्लाजा तैयार कर दिया है । आज यानि की दो फरवरी से इसका ट्रायल शुरु हो रहा है ।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 2 फरवरी से इस अत्याधुनिक टोल सिस्टम का ट्रायल शुरू करने जा रही है । यह नया बैरियर-फ्री टोल प्लाजा गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) जिले के कामरेज क्षेत्र में स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर लगाया गया है । यह मौजूदा टोल सिस्टम की जगह लेगा, जहां अभी तक वाहनों को रुककर टोल देना पड़ता था । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लंबे समय से टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ और जाम की समस्या को खत्म करने की बात करते रहे हैं। इसी कड़ी में इस पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) को हरी झंडी दी गई है ।

टोल पर जाम से मिलेगी राहत

बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल चार्ज देने के लिए न तो रुकना होगा और न ही लाइन में लगना पड़ेगा । गाड़ियां बिना धीमे हुए टोल (Toll) स्ट्रेच से गुजर सकेंगी । इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक मूवमेंट भी पहले से कहीं ज्यादा सुचारू हो जाएगा।

अब कैसे कटेगा टोल ?

इस नए सिस्टम में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (Automatic Number Plate Recognition ANPR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा । हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और FASTag से जुड़ा टोल अमाउंट अपने आप कट जाएगा । पूरी प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस होगी, जिसमें किसी भी तरह के मैनुअल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी । खास बात यह है कि वाहन करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके गुजर सकेंगे ।

विदेशी तकनीक, देसी फायदा

इस प्रोजेक्ट के लिए ताइवान की FETC एजेंसी के 25 से ज्यादा विशेषज्ञ सितंबर 2025 से काम कर रहे हैं । अधिकारियों के मुताबिक, इस सिस्टम के पूरी तरह लागू होने से हर साल करीब 1500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी और लगभग 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना है ।

जल्द पूरे देश में ANPR होगा लागू

सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना है कि 2026 के अंत तक देशभर में 1050 से अधिक टोल प्लाजा को AI आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम में बदला जाए । अगर गुजरात का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में पूरे देश के हाईवे पर टोल प्लाजा का चेहरा पूरी तरह बदल सकता है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!