Gurugram Accident News : हेलमेट ना पहनने का अंजाम, ब्रेकर पर उछली बाइक और दो इंजीनियरों की मौत

Gurugram Accident News : गुरुग्राम में हेलमेट न पहनने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है । गुरुग्राम में दो अलग-अलग रातों में दो बाइक सवार इंजीनियरों की मौत हो गई । दोनों मामलों में बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर असंतुलित हुई और बाइक सवार सड़क पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई । हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था ।
ढोरका गांव के पास हुआ पहला हादसा: ब्रेकर पर उछली बाइक, इंजीनियर की मौत
पहला हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ मानेसर एरिया के ढोरका गांव के पास हुआ । मूल रुप से पंचकुला के रहने वाले 23 वर्षीय दमन पेशे से इंजीनियर थे । दमन गुरुग्राम के सेक्टर 62 में एक निजी कंपनी में काम करते थे और सेक्टर 92 की एक सोसाइटी में रहते थे ।
शुक्रवार को दमन रात में कितनी काम से अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे । सेक्टर 92 में ढोरका गांव के पास दमन की बाइक सड़क पर बने ब्रेकर से उछल गई जिसकी वजह से बाइक सड़क पर गिर गई ।
दमन बाइक से नीचे गिर गए और उनके सिर में गहरी चोट लगी जिससे दमन की मौके पर ही मौत हो गई । दमन की लापरवाही ये रही कि दमन ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था ।
इफको चौक अंडरपास के पास हादसा: हेलमेट नहीं था, जान चली गई
वहीं दूसरा हादसा इफकौ चौक मेट्रो स्टेशन के पास बने अंडरपास के नजदीर बने ब्रेकर पर हुई जब शनिवार रात छत्तीसगढ के बिलासपुर के रहने वाले 33 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमन भी अपनी बुलेट बाइक से अपने घर जा रहे थे ।
उसी दौरान अंडरपास के नजदीक बने स्पीड ब्रेकर पर सुमन की बाइक उछल गई और सुमन बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गए । सड़क पर गिरने की वजह से सुमन के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर पुलिस को सुमन के पास से भी कोई हेलमेट नहीं मिला । समुन पिछले 7 महीने से सुखराली गांव में किराए पर रहते थे ।
हेलमेट न पहनना क्यों बन रहा जानलेवा?
ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार, स्पीड ब्रेकर पर अचानक उछाल के दौरान संतुलन बिगड़ना आम बात है। ऐसे में:
हेलमेट न होने पर सिर सीधे सड़क से टकराता है
ब्रेन इंजरी और ज्यादा खून बहने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है
मामूली गिरावट भी जानलेवा बन सकती है
इन दोनों हादसों में यही देखने को मिला कि अगर हेलमेट होता, तो जान बचने की संभावना काफी अधिक थी।
पुलिस और प्रशासन की अपील
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि हेलमेट पहनना कानूनन अनिवार्य होने के साथ-साथ जीवन रक्षक भी है। खासकर रात के समय और शहर के उन इलाकों में जहां अचानक ब्रेकर होते हैं, वहां हेलमेट न पहनना खुद को जोखिम में डालना है।









