GRAP-4 क्या होता है ? जानिए इसके लागू होते ही गुरुग्राम में क्या क्या बंद ?

What Is GRAP-4 : गुरुग्राम में जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index AQI) बेहद खराब होकर 450 या उससे ऊपर (Severe+) पहुंच जाता है, तब प्रशासन GRAP-4 (Graded Response Action Plan – चरण 4) लागू करता है। यह प्रदूषण नियंत्रण का सबसे सख्त आपातकालीन चरण है, जिसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या, निर्माण कार्य, उद्योग और ट्रैफिक पर पड़ता है।

यहां समझिए गुरुग्राम के हिसाब से GRAP-4 में कौन-कौन से प्रतिबंध विस्तार से लागू होते हैं—


1. गुरुग्राम में निर्माण और तोड़फोड़ पर पूरी रोक

GRAP-4 लगते ही जिले में सभी तरह के निर्माण कार्य बंद कर दिए जाते हैं।

  • सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट, कमर्शियल बिल्डिंग, सड़क और फ्लाईओवर निर्माण पर रोक

  • DLF, न्यू गुरुग्राम, सोहना रोड, SPR, मानेसर सहित पूरे जिले में निर्माण कार्य ठप

  • डिमोलिशन, खुदाई, मिट्टी भराई, ड्रिलिंग पूरी तरह प्रतिबंधित

  • खुले में रेत, सीमेंट, गिट्टी रखने पर कार्रवाई

  • सिर्फ अस्पताल, राष्ट्रीय सुरक्षा और आपात सेवाओं से जुड़े काम को सीमित छूट


2. उद्योग और फैक्ट्रियों पर सख्ती

गुरुग्राम-मानेसर औद्योगिक क्षेत्र पर GRAP-4 का बड़ा असर पड़ता है।

  • प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग अस्थायी रूप से बंद

  • कोयला, फर्नेस ऑयल और डीज़ल से चलने वाली इकाइयों पर रोक

  • ईंट-भट्टे, स्टोन क्रशर, हॉट मिक्स प्लांट पूरी तरह बंद

  • केवल दवा, दूध, खाद्य आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं से जुड़े उद्योग सीमित शर्तों पर चालू


3. गुरुग्राम में ट्रैफिक और वाहनों पर प्रतिबंध

सड़क से निकलने वाला धुआं गुरुग्राम में प्रदूषण का बड़ा कारण है।

  • BS-III पेट्रोल और BS-IV डीज़ल वाहनों के चलने पर रोक

  • गैर-जरूरी निजी वाहनों की आवाजाही सीमित

  • जरूरत पड़ने पर ऑड-ईवन स्कीम लागू

  • बाहरी ट्रको की एंट्री पर सख्ती, सिर्फ जरूरी सामान वाले ट्रक चलेंगे

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, मेट्रो) के इस्तेमाल की अपील


4. स्कूल, कॉलेज और बच्चों से जुड़े निर्देश

  • गुरुग्राम के स्कूलों में 1-5वीं, 6,7,9 और 11वीं कक्षा की छुट्टी या ऑनलाइन क्लास

  • खुले मैदान में खेलकूद गतिविधियों पर रोक

  • बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर में रहने की सलाह


5. दफ्तर और कॉरपोरेट सेक्टर

  • कॉरपोरेट हब गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

  • आईटी पार्क, साइबर सिटी और उद्योग विहार में भीड़ कम करने के निर्देश

  • गर्भवती महिलाएं और बीमार कर्मचारियों को विशेष छूट


6. डीज़ल जनरेटर और खुले में जलाने पर रोक

  • डीज़ल जनरेटर के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध

  • केवल अस्पताल, अग्निशमन और आपात सेवाओं को छूट

  • खुले में कूड़ा, लकड़ी, पत्ते या पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई


7. धूल नियंत्रण और सफाई अभियान

  • प्रमुख सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग

  • सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाता है

  • कच्ची सड़कों और खुले प्लॉट से उड़ने वाली धूल पर निगरानी

  • नगर निगम की 24×7 मॉनिटरिंग टीम तैनात


GRAP-4 का उद्देश्य क्या है?

GRAP-4 का मकसद गुरुग्राम में प्रदूषण के सभी बड़े स्रोतों—निर्माण, ट्रैफिक और उद्योग—पर एक साथ ब्रेक लगाना है, ताकि हवा की गुणवत्ता और ज्यादा खराब न हो और लोगों की सेहत सुरक्षित रहे

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button