Aaj Ka Mausam : मौसम ने ली करवट, गुरुग्राम में बारिश शुरु, जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम, 18 ज़िलों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : गुरुग्राम में सुबह से ही जगह जगह हो रही बूंदाबांदी के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है । मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि गुरुग्राम समेत हरियाणा के 9 जिलों में आज के दिन से बरसात शुरु होगी । आज सुबह से गुरुग्राम में लगातार रिमझिम बरसात की बूंदे गिर रही हैं जिसके बाद मौसम में बदलाव हो गया है ।

IMD ने अलर्ट जारी किया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में ये बदलाव आया है । इस दौरान गुरुग्राम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे एक बार फिर से लोगों को गुरुग्राम में ठंडक का एहसास होगा । पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का एहसास खत्म हो जाएगा । (Weather Update)

आधे से ज्यादा हरियाणा में IMD का अलर्ट ! (Aaj Ka Mausam)

IMD ने आज के लिए हरियाणा के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया जिनमें से 6 जिलों में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखीदादरी, भिवानी और महेन्द्रगढ शामिल हैं जिनमें बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । (AAJ KA MAUSAM)

Aaj Ka Mausam

वहीं कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है । इन जिलों में बारिश के साथ साथ 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी वहीं बाकि 6 जिलों में 40-50 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है । (Haryana Weather)

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!