Viral VIDEO : सामने जा रही थी ससुर की अर्थी, फिर बहू ने कैमरा किया ON और बना डाली बेशर्मी वाली Reel

Viral VIDEO : भारत में सोशल मीडिया पर लोग लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ना जाने कैसे कैसे वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं । एक महिला ने एक ऐसे पल की वीडियो बनाकर अपलोड कर दी जिसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर गुस्से में महिला को जमकर कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि इस महिला जैसी बेशर्म तो कोई नहीं होगी, इसने तो बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी ।
ससुर की अर्थी उठी, कैमरा ऑन !
दरअसल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक महिला ने 28 जनवरी को एक वीडियो अपलोड किया । दरअसल वीडियो महिला के ससुर की अर्थी का है । जैसे ही गांव वालें महिला के ससुर की अर्थी को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर चलते हैं । महिला के सिर पर रील बनाने का फितूर इस कद्र चढा कि वो रोते रोते ही कैमरा ऑन करके रील बनाने लगी ।
ससुर की अर्थी उठ देख महिला ने अपने मोबाइल फोन से रील बनानी शुरु कर दी और कैमरे की तरफ देख कर फूट फूट कर रोने लगी । मोहल्ले के लोग गमगीन है लेकिन ये महिला सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपने रोने की वीडियो ही बनाने लगी । बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब महिला ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया ।
वीडियो देख लोग देने लगे गाली
जैसे ही इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो अपलोड किया, वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया । इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं लेकिन व्यूज के साथ साथ महिला को गाली देने वालों की तादात भी बढती गई । लोग जमकर महिला को गाली दे रहे हैं और कोस रहे हैं कि इसकी जैसी बेशर्म औरत कोई नहीं होगी ।
महिला के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए कि कुछ लोगों ने लाइक्स और व्यूज की भूख के लिए जीवन की अंतिम यात्रा को भी नहीं छोड़ा और उसको भी कंटेट बना डाला, लोगों ने कहा कि अब दुख के पलों को भी ऐसे लोग कंटेट में बदलने लगे हैं, ये समाज के लिए चिंताजनक हैं ।
कई यूज़र्स ने वीडियो पर लिखा कि अंतिम संस्कार जैसे गंभीर मौके पर वीडियो बनाना और उसे सार्वजनिक मंच पर शेयर करना बेहद संवेदनशील व्यवहार है । कई लोगों ने कमेंट करके कहा कि आज के समय में लोगों की संवेदनाएं मर चुकी हैं वो ऐसे पलों को भी सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए इस्तेमाल करते हैं ।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram









