Old Gurugram Metro के लिए खरीदे जाएंगे 84 कोच, 80 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

परियोजना का निर्माण कार्य मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 के बीच युद्धस्तर पर चल रहा है। सेक्टर-44 के पास पिलर निर्माण का कार्य अब उस चरण में पहुँच गया है जहाँ सड़क से पिलर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।

Old Gurugram Metro : गुरुग्राम की लाइफलाइन बनने जा रही ‘ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना’ अब कागजों से निकलकर धरातल पर तेज़ी से आकार ले रही है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने परियोजना के पहले चरण के लिए करीब 84 कोच खरीदने की व्यापक योजना तैयार की है। इसके लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेंडर जारी किए जाएंगे।

जीएमआरएल के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे, जिन्हें भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर छह कोच तक विस्तारित किया जा सकता है। यह मेट्रो रूट पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से दौड़ेगी। व्यस्त समय (Peak Hours) के दौरान यात्रियों को अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि मेट्रो हर दो मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

परियोजना का निर्माण कार्य मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 के बीच युद्धस्तर पर चल रहा है। सेक्टर-44 के पास पिलर निर्माण का कार्य अब उस चरण में पहुँच गया है जहाँ सड़क से पिलर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। (Old Gurugram Metro)

 यह मेट्रो परियोजना न केवल ओल्ड गुरुग्राम को न्यू गुरुग्राम से जोड़ेगी, बल्कि साइबर सिटी और उद्योग विहार जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को भी सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। रूट में महत्वपूर्ण स्टेशन जैसे सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-4 व 5, पालम विहार और अशोक विहार शामिल हैं। इसके अलावा, बसई से सेक्टर-101 तक की एक शाखा और सेक्टर-5 से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ने का प्रस्ताव शहर की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा। (Old Gurugram Metro)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!