Weather Update : रात में ठंड, दिन में गर्मी, IMD ने बताया Delhi NCR में कब विदा हो रही है सर्दी ?

IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढोतरी होगी जिसके बाद सर्दियों की विदाई हो जाएगी । आने वाले दिनों में बारिश के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से मौसम से अब ठंड जाने वाली है ।

Weather Update : उत्तर भारत में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि सुबह शाम गहरी ठंड सता रही है । दिन में तापमान इतना अधिक हो जाता है कि लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़ जाते हैं । ऐसा लगता है कि गर्मी ने दस्तक दे दी है और सर्दियां अब विदा ले रही हैं ।

मौसम विभाग ने बताई वजह

IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढोतरी होगी जिसके बाद सर्दियों की विदाई हो जाएगी । आने वाले दिनों में बारिश के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से मौसम से अब ठंड जाने वाली है । रविवार को भी गुरुग्राम और दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है ।

वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है जिसकी वजह से रात में और सुबह शाम की ठंड बाकी रह गई है । हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अब कोहरे का भी कोई अलर्ट नहीं है और ना ही शीतलहर की कोई चेतावनी है । IMD मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है ।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ? (Weather Update)

दिल्‍ली एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ है और ऐसा लग रहा है कि अच्‍छी धूप आज निकलेगी हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पूर्वानुमान लगाया कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी । मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!